26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जो रोहित-विराट भी नहीं तोड़ पाए, उस सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे संजू सैमसन! वेलिंगटन में करना होगा ये काम

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के पास बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। संजू-अभिषेक उनके अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने की कोशिश करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 26 Oct 2026, 10:40 PM IST

sanju samson t20i record

भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन। (Photo- X/@BCCI)

Most Runs in 2026 Calendar Year in T20I for India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के पास सूर्यकुमार यादव के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा। हालांकि सूर्या का एक और रिकॉर्ड टूटने के कगार पर है। बतौर भारतीय एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी सूर्यकुमार यादव के नाम है लेकिन ईशान किशन इसे तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं। हालांकि वह दूसरे और तीसरे टी20 से बाहर हो गए हैं।

9 अर्धशतकों की रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका

आपको बता दें कि भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है, जिन्होंने साल 2022 में यह कारनामा किया था। सूर्या ने उस साल 31 मैचों में 1164 रन बनाए थे और 9 अर्धशतक लगाए थे। संजू सैमसन के साथ अभिषेक शर्मा उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। संजू और अभिषेक इस साल 8-8 अर्धशतक लगा चुके हैं और अगर वेलिंगटन में अर्धशतकी पारी खेलते हैं तो वह सूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे और उसके बाद बचे हुए 2 मैचों में एक अर्धशतक और लगा लेते हैं तो वे सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी सूर्या का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। रोहित-विराट ने साल 2024 में टी20 वर्ल्डकप का खिताब जीतने के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। रोहित शर्मा का यह दूसरा खिताब था। इससे पहले उन्होंने 2007 में धोनी की कप्तानी में पहली बार ट्रॉफी उठाई थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अगर ईशान किशन एक भी मैच खेल लेते हैं तो वह सूर्यकुमार यादव के सबसे ज्यादा कैलेंडर ईयर में रन बनाने वाले रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। ईशान किशन इस साल 35 पारियों में 36 की औसत से 1159 रन बना चुके हैं। उन्हें सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक मैच और 6 रन चाहिए। हालांकि चोट की वजह से पहले दूसरे और तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं।

2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

बल्लेबाजमैचरनऔसतस्ट्राइक रेटअर्धशतकशतक
ईशान किशन35115936.21171.4471
अभिषेक शर्मा36101228.91199.6081
संजू सैमसन2778430.15177.3780
तिलक वर्मा3271537.63153.4350
श्रेयस अय्यर2363933.63150.0021

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग