क्रिकेट

2019 से T20 डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा सिक्स खाने वाले 3 भारतीय गेंदबाज

टी20 मैचों के अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करना गेंदबाज के लिए काफी कठिन रहता है। इस दौरान गेंदबाजों को काफी मार पड़ती है। आज हम आपको 2019 से T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसे भारतीय गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा सिक्स खाए हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2022, 10:41 PM IST
भारतीय टीम नंबर-1
भारतीय टीम नंबर-1

फटाफट क्रिकेट T20 में हमेशा से बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है लेकिन कई मौके पर गेंदबाज बल्लेबाजों पर भारी भारी पड़ते हुए नजर आते हैं। इंटरनेशनल मैचों के डेथ ओवर्स या अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करना वैसे भी काफी कठिन रहता है। इस समय विरोधी टीम के बल्लेबाज तेजी से रन बनाने को देखते हैं तो वहीं गेंदबाजों पर काफी दबाव रहता है। वैसे टी-20 मैचों में हमेशा देखा गया है कि अंतिम ओवरों में गेंदबाजों को काफी मार पड़ती है। आज हम आपके लिए साल 2019 से लेकर अब तक टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के तीन ऐसे गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा सिक्स खाए हैं

3) Deepak Chahar:

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले दीपक चाहर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है। साल 2019 से लेकर अब तक उन्होंने डेथ ओवर्स में कुल 10 ओवर डाले हैं जिसमें 9 विकेट लेने के अलावा उन्होंने 70 रन भी दिए है। इस दौरान दीपक को कुल 3 सिक्स विरोधी बल्लेबाजों ने लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: 61 रन बनाते ही भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनेंगे विराट कोहली


2) Harshal Patel:

अपनी वेरिएशन गेंदबाजी के लिए मशहूर हर्षल पटेल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद है। गौरतलब है हर्षल को अपनी डेथ ओवर गेंदबाजी के लिए जाना जाता है लेकिन पिछले कुछ समय से वह काफी महंगे साबित भी रहे हैं। वहीं साल 2019 से लेकर अब तक वह डेथ ओवर्स में कुल 14 ओवर कर चुके हैं जिसमें उन्हें बल्लेबाजों ने कुल 11 सिक्स लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज


1) Bhuvneshwar kumar:

टीम इंडिया की स्विंग के राजकुमार कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार विरोधी टीमों को शुरुआती झटके देने के लिए जाने जाते हैं। भुवी की स्विंग गेंदबाजी का तोड़ विश्व में बहुत ही कम बल्लेबाजों के पास है। लेकिन जब बात डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने की आती है तो भुवनेश्वर कुमार काफी महंगे साबित रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में हमें यह देखने को मिला था। वहीं भुवी 2019 से लेकर अब तक T20 के डेथ ओवरों में कुल 13 सिक्स खा चुके हैं।

Updated on:
22 Sep 2022, 10:41 PM IST
Published on: