बता दें कि आज के ही दिन 36 साल पहले भारत ने कपिल देव की कप्तानी में इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर पहली जीत दर्ज की थी
Indian Cricket team records: भारतीय क्रिकेट जगत और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज का दिन बहुत ज्यादा खास है। 10 जून को भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। बता दें कि यही वो दिन है जब भारतीय टीम ने कपिल देव (Kapil Dev) की कप्तानी में पहली बार इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान (Lords Cricket Ground) पर टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी। इस मैच की बात करें तो कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने 10 जून 1986 को इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया था
Indian Cricket team ने क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत -
दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं क्रिकेट के मैदानों में इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है। वहां जीत दर्ज करना हर किसी के बस की बात नहीं होती, अगर वहां कोई भी टीम जीत दर्ज करती है तो वह हज करने के समान माना जाता है। गौरतलब है कि भारतीय टीम 1986 में इंग्लैंड दौरे पर गई थी, तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि भारत पहले ही टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
इस मैच का हाल बताए तो इंग्लैंड ने पहली पारी में 294 रन बनाए जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 341 रन बनाए। इसके बाद भारत की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड दूसरी पारी में 180 रन पर ही सिमट गई। इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर इतिहास रच दिया।
मैच में Kapil Dev ने किया था शानदार प्रदर्शन -
इंग्लैंड पर दर्ज हुई ऐतिहासिक जीत में कपिल देव का बहुत बड़ा हाथ था। इस मैच में भारतीय कप्तान कपिल को 'मैन ऑफ द मैच' का अवार्ड मिला था। पूर्व कप्तान ने इंग्लैंड टीम के पांच बल्लेबाजों का शिकार किया, जबकि 10 गेंदों में नाबाद 23 रन भी बनाए। वहीं इस मैच में भारत के लिए किरण मोरे ने डेब्यू भी किया था।
ये भी पढ़ें - IND vs SA 1st T20: Shreyas Iyer की वो गलती, जिससे भारत हार गया मैच