क्रिकेट

IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी, टीम इंडिया में बना सकते हैं जगह

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में कई युवाओं ने अपने खेल से न सिर्फ दिल जीता बल्कि चयनकर्ताओं का भी ध्यान आकर्षित किया। चलिए जानते हैं, वे कौन से 5 ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिन्हें टीम इंडिया में जल्द ही मौका मिल सकता है।

2 min read
Jun 05, 2025
वैभव सूर्यवंशी (Photo-IANS)

IPL 2025 News: इंडियन प्रीमियर लीग में अपने प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाना आसान हो गया है। रिंकू सिंह, अर्षदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, पंड्या ब्रदर्स और ऐसे कई उदहारण हैं, जिन्होंने इस लीग में कमाल किया और टीम इंडिया की जर्सी पहनी। इस सीजन भी कई खिलाड़ियों ने धमाल मचाया। इस सीजन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने फैंस को प्रभावित किया। इन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखते हुए लगता है कि उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में मौका दिया जा सकता है।

वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 14 साल के इस युवा खिलाड़ी ने 296.56 की औसत के साथ 252 रन बनाए। इस दौरान एक शतक भी शामिल था। सूर्यवंशी को सुपर 'स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' खिताब से भी नवाजा गया। उन्हें भारत की अंडर-19 टीम में भी चुना गया है।

दिग्वेश राठी

लखनऊ सुपरजायंट्स के दिग्वेश राठी का आईपीएल करियर भले ही विवादों से भरा रहा है, लेकिन उन्होंने इस सीजन 14 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सेलिब्रेशन सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा और उनका प्रदर्शन उससे कहीं ज्यादा।

प्रियांश आर्या

पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए इस युवा खिलाड़ी ने 17 मैच खेले, जिसमें 475 रन बनाए। इस दौरान प्रियांश के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक आए। इससे पहले प्रियांश दिल्ली प्रीमियर लीग में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर सबका ध्यान आकर्षित कर चुके थे और आईपीएल 2025 में उन्होंने साबित कर दिया कि मौका मिले तो वो गेंदबाजों को किसी भी लेवल पर कूट सकते हैं।

यश दयाल

आरसीबी के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपनी वैरिएशन से सभी को प्रभावित किया। दयाल को नई गेंद और डेथ ओवर्स का माहिर गेंदबाज माना जाता है। आईपीएल-2022 में दयाल ने नौ मैच खेले, जिसमें 11 शिकार किए। आईपीएल-2024 में दयाल ने 15 विकेट चटकाए। यही वजह रही कि मेगा ऑक्शन में दयाल को पांच करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। उन्होंने इस सीजन 15 मुकाबलों में 13 विकेट अपने नाम किए।

प्रभसिमरन सिंह

आईपीएल-2025 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए प्रभसिमरन ने 17 मुकाबलों में 160.53 की औसत के साथ 549 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक शामिल रहे। पिछले सीजन में प्रभसिमरन 334 रन जड़े थे। वह भारत के टॉप ऑर्डर को मजबूत कर सकते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर