11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs IRE: आयरलैंड से हारते ही श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, विराट कोहली और शुभमन गिल की लिस्ट में हुए शामिल

IND vs IRE: श्रेयस अय्यर भारत के चौथे ऐसे टी20 कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया को पहले ही मुकाबले में हार झेलनी पड़ी हो।
2 min read
Google source verification
Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर (फोटो- IANS)

India vs Ireland 1st T20 2026: शुक्रवार को बेलफास्ट में खेले गए आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद श्रेयस अय्यर के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। वह चौथे भारतीय कप्तान बन गए, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया को पहले ही मैच में हार झेलनी पड़ी हो। अब तक टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी 16 खिलाड़ी संभाल चुके हैं, जिसमें से सिर्फ 4 खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिनकी कप्तानी के पहले ही मैच में भारतीय टीम हारी है।

वर्ल्डकप के बाद फिर हार

2024 टी20 वर्ल्डकप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को अगले ही मुकाबले में जिम्बाब्वे से हार झेलनी पड़ी थी। 2024 में खिताबी जीत के बाद भी टीम में काफी बदलाव हुए थे। रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था, तब शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया था। इसके अलावा विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने भी इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर गई, जहां उसे पहले ही मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। हालांकि भारतीय टीम ने 5 मैचों की सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया था।

पहले मैच में कप्तानी करते हुए हार झेलने वाले टीम इंडिया के विराट कोहली पहले खिलाड़ी हैं। महेंद्र सिंह धोनी के 2016 में टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली को कप्तान बनाया गया और क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कोहली की परीक्षा इंग्लैंड के खिलाफ 2017 में हुई, जहां कानपुर के ग्रीन पार्क में टीम इंडिया को 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इसके बाद ऋषभ पंत को सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में कप्तान बनाया गया, जहां 2022 में उन्हें पहले ही मैच में हार झेलनी पड़ी थी।

हारने वाले कप्तानों के आंकड़े

इस तरह श्रेयस अय्यर पहले खिलाड़ी नहीं है, जिनके कप्तान बनते ही भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी है। हालांकि पिछले तीनों खिलाड़ियों के रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो कोई भी कप्तान के तौर पर टीम इंडिया को वर्ल्डकप का खिताब नहीं जिता पाया है। हालांकि इन तीनों में से सिर्फ कोहली को ही टी20 वर्ल्डकप में कप्तानी का मौका मिला है।

भारत के टी20 कप्तानों की पूरी लिस्ट

क्रमांकभारत के टी20 कप्तानपहले मैच का रिजल्ट
1वीरेंद्र सहवागजीत
2महेंद्र सिंह धोनीबारिश की वजह से मैच रद्द
3सुरेश रैनाजीत
4अजिंक्य रहाणेजीत
5विराट कोहलीहार
6रोहित शर्माजीत
7शिखर धवनजीत
8भुवनेश्वर कुमारजीत
9हार्दिक पंड्याजीत
10ऋषभ पंतहार
11केएल राहुलजीत
12जसप्रीत बुमराहजीत
13ऋतुराज गायकवाड़जीत
14सूर्यकुमार यादवजीत
15शुभमन गिलहार
16श्रेयस अय्यरहार