क्रिकेट

‘रोहित शर्मा के खिलाफ कौन चला रहा कैंपेन?’, आकाश चोपड़ा ने वनडे रिटायरमेंट की अफवाहों पर दागे सवाल

Rohit Sharma ODI retirement rumours: रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरें आखिर अफवाह निकली है, क्‍योंकि खुद BCCI सचिव को इस मामले में सफाई देनी पड़ी है। अब इस मामले में पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सवाल उठाए कि रोहित शर्मा के खिलाफ कौन कैंपेन चला रहा है?
2 min read
Jul 18, 2026
Shubman gill and rohit sharma
शुभमन गिल और रोहित शर्मा (File Photo Credit - IANS)

Rohit Sharma ODI retirement rumours: कार्डिक में खेले जा रहे दूसरे वनडे के दौरान एक खबर सामने आई, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया और वह खबर थी। भारत के सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट की। यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। रिपोर्ट में कहा गया कि पूर्व कप्‍तान लॉर्ड्स में अपना आखिरी वनडे खेलेंगे, क्‍योंकि टीम मैनेजमेंट उन्‍हें आगे टीम में नहीं शामिल करेगा।

लेकिन, बाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने खुद सामने आते हुए रोहित भारत के वनडे वर्ल्‍ड कप 2027 प्‍लान का हिस्‍सा हैं और इंग्‍लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा। आखिरी ये खबर क्‍यों फैली? अब इस पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सवाल उठाए हैं।

'क्या कोई ये स्टोरीज प्लांट कर रहा है?'

आकाश ने कहा कि क्या कोई ये स्टोरीज प्लांट कर रहा है? क्या उनके खिलाफ कोई कैंपेन चल रहा है? ऐसा नहीं लगता कि रोहित शर्मा रिटायर होंगे। क्‍योंकि वह पहले ही कह चुके हैं कि वह 2027 का ODI वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत कर रहा हूं, मेरी फिटनेस देखो। तो, ये अफवाहें कौन लोग फैला रहे हैं? उन्हें 2025 में कप्तान के पद से हटा दिया गया था, क्योंकि सिलेक्टर्स एक अलग दिशा में जाना चाहते थे। यह साफ था कि अगर रोहित रन बनाते हैं, तो वह वनडे टीम का हिस्सा होंगे। तो, क्या हो रहा है? क्या कोई ये स्टोरीज प्लांट कर रहा है?

अभी कोई फैसला लेना जल्दबाजी होगी

रोहित के भविष्य को लेकर आकाश का मानना ​​है कि यह ओपनर लॉर्ड्स में शतक लगाकर अपनी बादशाहत साबित कर सकता है। हालांकि उसने 2025 की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाफ-सेंचुरी लगाई थी, फिर भी कुछ लोग उसकी बुराई कर रहे थे और उसने सिडनी में नाबाद शतक लगाकर शक करने वालों को चुप करा दिया। अगर वह कुछ ऐसा ही करता है, तो सारी बहस फिर से खत्म हो जाएगी।

'वर्ल्‍ड कप से पहले आपके पास 40 से ज्‍यादा वनडे बचे हैं'

उन्होंने अंत में कहा कि अगर वह लॉर्ड्स में शतक बनाते हैं, जैसा उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में बनाया था, तो बातचीत खत्म हो जाएगी। वर्ल्ड कप में अभी डेढ़ साल बाकी है। अभी फैसला लेने की कोई जल्दी नहीं है। आपके पास 40 से ज्‍यादा वनडे मैच बचे हैं। यह उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच नहीं है।

Updated on:
18 Jul 2026 09:42 pm
Published on:
18 Jul 2026 09:14 pm