2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC Rankings: रॉबिंसन-टंग ने लगाई लंबी छलांग, पडिक्कल-मानव को भी हुआ फायदा, देखें ताज़ा रैंकिंग

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से अब रॉबिन्सन 22 पायदान की छलांग लगा चुके हैं। टंग ने भी बड़ी बढ़त हासिल की है। मैच में पांच विकेट लेने के बाद वे चार स्थान ऊपर चढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Sep 02, 2026

ICC Rankings

रॉबिन्सन-टंग को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम पडिक्कल-मानव को भी पहुंचा फायदा (Photo/X/England Cricket)

ICC Rankings: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और जोश टंग को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन का इनाम आईसीसी की ताजा गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में मिला है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले दोनों ही टेस्ट मैचों में 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे रॉबिन्सन का प्रदर्शन लॉर्ड्स टेस्ट में कमाल का रहा था। उन्होंने दोनों पारियों में चार-चार विकेट लिए और मैच में कुल 35 रन देकर आठ विकेट हासिल किए। रॉबिन्सन ने गेंदबाजों की रैंकिंग में छह स्थान की छलांग लगाई है और वह अब पांचवें नंबर पर आ गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ चौथी रैंकिंग से बस एक स्थान पीछे है, जो उन्होंने फरवरी 2023 में हासिल की थी।

रॉबिन्सन ने लगाई लंबी छलांग

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से अब रॉबिन्सन 22 पायदान की छलांग लगा चुके हैं। टंग ने भी बड़ी बढ़त हासिल की है। मैच में पांच विकेट लेने के बाद वे चार स्थान ऊपर चढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने सीरीज के दौरान 20 पायदान की बढ़त हासिल की है।

सीरीज गंवाने के बावजूद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भी उल्लेखनीय बढ़त हासिल की है। तेज गेंदबाज़ मोहम्मद अब्बास मैच में 9 विकेट लेने के बाद 10 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि मोहम्मद अली ने पांच विकेट लेने के बाद 11 स्थानों की छलांग लगाई और 81वें स्थान पर पहुंच गए।

सऊद शकील ने हासिल की बढ़त

बल्लेबाजों में पाकिस्तान के सऊद शकील ने सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वालों में से एक रहे। दूसरी पारी में उनके 97 रनों की पारी ने उन्हें 15 स्थान ऊपर चढ़ाकर 18वें स्थान पर पहुंचा दिया है, जिससे वे कप्तान बाबर आजम के बाद पाकिस्तान के दूसरे सबसे ऊंची रैंकिंग वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि, बाबर पांच स्थान नीचे खिसककर 15वें स्थान पर आ गए हैं।

इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स और डेन लॉरेंस ने भी प्रगति की है। कॉक्स छह स्थान ऊपर चढ़कर 76वें और लॉरेंस 10 स्थान ऊपर चढ़कर 92वें स्थान पर पहुंच गए। रैंकिंग के ताजा अपडेट में कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के प्रदर्शन को भी शामिल किया गया है, जहां कई खिलाड़ियों ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की।

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दोनों ही पारियों में शतक लगाने वाले सोनल दिनुशा अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 25वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। इस ऑलराउंडर ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की है और अपने पहले पांच मैचों में 86.57 की औसत से रन बनाए हैं।

भारत के देवदत्त पडिक्कल पहली पारी में 117 रन बनाने के बाद पांच स्थान ऊपर चढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 54वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं, जबकि ध्रुव जुरेल नाबाद 115 रन बनाने के बाद 83वें से 65वें स्थान पर आ गए। श्रीलंका के बल्लेबाज पासिंदु सूरियाबंदारा ने अपने दूसरे ही टेस्ट में 80 और 92 रन बनाकर रैंकिंग में सबसे बड़ी छलांग लगाई। वे 170 स्थान ऊपर चढ़कर 74वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि कामिंदु मेंडिस दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने के बाद टॉप 10 में वापस आ गए हैं।

असिता फर्नांडो 11वें स्थान पर

कोलंबो टेस्ट के बाद कई गेंदबाजों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ। श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो चार स्थान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि भारत के स्पिनर मानव सुथार चार स्थान ऊपर चढ़कर 44वें स्थान पर आ गए हैं। मोहम्मद सिराज एक स्थान ऊपर चढ़कर 17वें स्थान पर आ गए हैं।

इस बीच, साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस बल्लेबाजों की टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। विंडहोक में चल रही त्रिकोणीय सीरीज में नामीबिया के खिलाफ 75 रन और उसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 75 और 41 रन बनाने के बाद ब्रेविस छह स्थान ऊपर चढ़े हैं।