क्रिकेट

एबी डिविलियर्स का भारतीय प्रशंसकों को झटका, IPL छोड़ अब पाकिस्तानी लीग में लगाएंगे चौके-छक्के

दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने आज अपने ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वो 2019 में PSL की ओर खेलेंगे।
2 min read
ab de
एबी डिविलियर्स का भारतीय प्रशंसकों को झटका, IPL छोड़ अब पाकिस्तानी लीग में लगाएंगे चौके-छक्के

नई दिल्ली। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने आज अपने ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए यह जानकारी दी कि वो 2019 में पाकिस्तान सुपर लीग से जुड़ेंगे। डिविलियर्स ने इस वीडियो में बताया कि पिछले कुछ ही सालों में पाकिस्तान सुपर लीग दुनिया की काफी मशहूर टी-20 टूर्नामेंट बन चुकी है। पिछले सीजनों में मैं इसके मुकाबलों को देख कर काफी रोमाचिंत होता रहा हूं। पीएसएल ने पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों को खुश होने का बड़ा मौका दिया है। इससे जुड़कर मैं एक बार फिर मैदान पर होने की उम्मीद कर रहा हूं।

शाहिद अफरीदी ने किया स्वागत-
एबी डिविलियर्स के इस वीडियो को कोट करते हुए पाकिस्तान के पूर्व स्टार ऑल राउंडर शाहिद अफरीदी ने उनका स्वागत किया है। अफरीदी ने लिखा कि पाकिस्तान के क्रिेकेट प्रशंसक आपकी बल्लेबाजी के मुरीद है। आप इस लीग में खेल कर खूब मजा करेंगे। साथ ही अफरीदी ने डिविलियर्स को पीएसएल से जुड़ने के लिए शुक्रिया भी कहा।

मई से लिया था संन्यास-
बताते चले कि एबी डिविलियर्स ने इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है। 23 मई 2018 को डिविलियर्स ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। अपने इस वीडियो में डिविलियर्स ने कहा था कि 114 टेस्ट मैच, 228 वनडे और 78 टी-20 खेलने के बाद यह समय है कि दूसरों को मौका मिले। ईमानदारी से कहूं तो मैं थक चुका हूं। यह मुश्किल फैसला था। मैंने इसके बारे में काफी कुछ सोचा। हमने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार सीरीज जीतीं और अब मुझे लगता है कि यह संन्यास लेने का सही समय है। अपने संन्यास के समय डिविलयर्स ने कहा था कि वो अब किसी भी लीग की ओर से नहीं खेलेंगे।

आरसीबी की ओर से खेलते थे डिविलियर्स-
डिविलियर्स आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बेंगलोर की ओर से खेलते थे। आईपीएल से खेलने के कारण उनकी विराट कोहली से काफी पटरी बैठती है। खुद विराट कोहली भी उन्हें अपना भाई जैसा मानते थे। अब देखना है कि पीएसएल की ओर से खेलने का फैसला लेने वाले डिविलियर्स आईपीएल के अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं।

PSL की किस टीम से खेलेंगे-
डिविलियर्स ने पीएसएल खेलने का फैसला तो ले लिया है, लेकिन अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि वो किस टीम की ओर से खेलेंगे। बताते चले कि पाकिस्तान सुपर लीग में छह टीमें है। पीएसएल का पहला सीजन 2016 में खेला गया था। पीएसएल की टीमों में पेशावर जल्मी, इस्लामाबाद यूनाइटेड, कराची किंग्स, लाहौर क्वालैंडर्स, मुल्तान सुल्तान, सियालकोट स्टॉलियन्स है।

Published on:
07 Sept 2018 05:35 pm
Also Read
View All
Eng vs Ind ODIs: विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का डेढ़ दशक पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 59 रन बनाते ही तोड़ देंगे

ENG vs IND 5th T20I: भारत की हार का असली विलेन कौन? जिसके ब्‍लंडर की वजह इंग्लैंड के पक्ष में मुड़ गया मैच

ENG vs IND: इंग्लैंड में सूपड़ा साफ होने के बाद श्रेयस अय्यर स्‍वीकार की अपनी गलती, बताया कहां हो गई चूक

Eng vs Ind: दुनिया के सबसे खराब कप्तानों की लिस्‍ट में जुड़ा श्रेयस अय्यर का नाम, T20I के इतिहास में भारत के नाम दर्ज हुए कई शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs IND: इंग्लैंड ने पांचवें T20 मैच में भारत को 56 रन से हराकर 4-0 से जीती सीरीज़, गेंदबाजों ने जमकर लुटाए रन और बल्लेबाजों ने फिर किया निराश