क्रिकेट

18 जुलाई को AB De viliers करेंगे मैदान पर वापसी, क्रिकेट से ले लिया था संन्यास

दक्षिण अफ्रीका में 18 जुलाई को 3T Cricket Tournament खेला जाएगा। इसमें तीन टीमें भाग लेंगी। एक टीम की कप्तानी AB Deviliers संभालेंगे।
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2020, 7:38 PM IST
AB Deviliers will return ground
AB Deviliers will return ground

जोहॉन्सबर्ग : कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के कारण मार्च से क्रिकेट पूरी तरह बंद था। अब धीरे-धीरे कई देशों में लीग टूर्नामेंट होने लगे हैं। इस बीच आठ जुलाई से इंग्लैंड की धरती पर मेजबान टीम वेस्टइंडीज (ENG vs WI) से टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। इस बीच अब दक्षिण अफ्रीका में भी क्रिकेट शुरू होने की खबर मिली है। दक्षिण अफ्रीका की तीन टीमें 3टी क्रिकेट टूर्नामेंट (3T Cricket Tournament ) खेलने 18 जुलाई को उतरेगी। बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने वहां के क्रिकेटरों को आउटडोर के अभ्यास करने की इजाजत पिछले ही हफ्ते दी है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने की घोषणा

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने नेल्सन मंडेला इंटरनेशनल डे (18 जुलाई) पर 3टी टूर्नामेंट सोलिडिटरी कप (Solidarity Cup) खेले जाने की घोषणा की है। इस टूर्नामेंट में तीन टीमें एक मैच में हिस्सा लेंगी। हर टीम में 8-8 खिलाड़ी होंगे। मैच में 18-18 ओवर के दो हाफ होंगे। हर टीम को 12-12 ओवर खेलने को मिलेंगे, जो छह-छह ओवर के दो हाफ में बंटे होंगे। ये छह-छह ओवर अलग-अलग टीमें फेकेंगी। ड्रॉ से तय होगा कि पहले कौन-सी टीम बल्लेबाजी कौन करेगी।

इस टूर्नामेंट से होगी डिविलियर्स की वापसी

बता दें कि इस टूर्नामेंट के जरिये क्रिकेट से संन्यास ले चुके दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज और मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स (AB Deviliers) मैदान पर वापसी करने वाले हैं। डिविलियर्स ने टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीकी की तरफ से खेलने की इच्छा जताई है, जिसे दक्षिण अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट ने मान लिया है। अगर वह फिट और फॉर्म में रहे तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी हो सकती है।

पहले 26 जून का खेला जाने वाला था

पहले यह टूर्नामेंट 26 जून को खेला जाने वाला था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को खेल मंत्रालय से खिलाड़ियों के अभ्यास की इजाजत नहीं मिली थी। इस कारण यह टूर्नामेंट टल गया था, क्योंकि बोर्ड ने सरकार से अनुमति नहीं ली थी। यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के समय के अनुसार दिन के 11 बजे से सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। ये मुकाबला सुपरस्पोर्ट 2 पर लाइव देखा जा सकेगा।

तीनों टीमें इस प्रकार हैं :

ईगल्स : एबी डिविलियर्स (कप्तान), लुंगी नगिदी, एंडिले फेहलुकवायो, रासी वैन डर दुसैन, जूनियर डाला, एडेन मार्करम, काइली वेरेने और सिसांडा मगाला।

किंग फिशर्स : कगिसो रबाडा (कप्तान), क्रिस मॉरिस, तबरेज शम्सी, रीजा हेंड्रिक्स, जानेमन मलान, फाफ डु प्लेसिस, हेनरिक क्लासेन और ग्लेंटोन स्टरमैन।

काइट्स : क्विंटन डिकॉक (कप्तान), तेंबा बावुमा, एनरिक नॉर्खिया, ड्वेन प्रिटोरियस, ब्यूरन हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जेजे स्मट्स और लूथो सिम्पाला।

Published on:
Also Read
View All