क्रिकेट

IND vs WI: अभिषेक शर्मा ने इंदौर में जड़ा ऐतिहासिक अर्धशतक, तोड़ डाला सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma breaks Suryakumar Yadaw World Record: अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर टी20 में सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाते हुए सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया।
2 min read
• •
Oct 11, 2026
abhishek sharma asian games 2026 final ind vs pak
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा। (File Photo- IANS)

Abhishek Sharma Fastest 2000 T20I Runs: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सिर्फ 1024 गेंद में कर दिया कमाल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे करने के लिए 1164 गेंदें खेली थीं। सूर्यकुमार के बाद इस लिस्ट में आरोन फिंच का नंबर आता है, जिन्होंने 1283 गेंदें खेलने के बाद 2000 रन पूरे किए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज और स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 1304 गेंदें खेलकर अपने 2000 रन पूरे किए थे।

निशाने पर और भी कई रिकॉर्ड

इस सीरीज में अभिषेक शर्मा कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अगर वह 10 छक्के और लगा देते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 150 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

आपको बता दें कि इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। यह आठवां मौका था, जब अभिषेक शर्मा ने 20 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक जड़ा। अभिषेक शर्मा के अलावा कोई भी बल्लेबाज 3 बार भी इंटरनेशनल क्रिकेट में ये कारनामा नहीं कर पाया है।

संजू सैमसन सस्ते में हुए आउट

इंदौर में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन दूसरे छोर से अभिषेक शर्मा का बल्ला आग उगलता रहा। उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। ईशान किशन 18 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हो गए और फिर अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के जड़े।

Updated on:
11 Oct 2026 07:56 pm
Published on:
11 Oct 2026 07:41 pm