क्रिकेट

अभिषेक शर्मा के निशाने पर अब सूर्यकुमार यादव का एक और बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, बल्ला चला तो हैदराबाद में टूटना तय

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में सूर्यकुमार यादव सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा था। अब हैदराबाद में सूर्या के और वर्ल्‍ड रिकॉर्ड टूटने का खतरा मंडरा रहा है। अभिषेक एक छक्‍का लगाते उस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे
2 min read
• •
Oct 13, 2026
Abhishek Sharma T20I Records
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा। (Photo- IANS)

Abhishek Sharma T20I Records:अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 के दौरान रविवार को उन्‍होंने 30 गेंद पर 69 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनकी पारी में छह चौके और पांच छक्के शामिल थे। इसके साथ ही उन्‍होंने पूर्व भारतीय टी20 कप्‍तान सूर्यकुमार यादव के सबसे तेज 2000 रन पूरे करने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब वेस्‍टइंडीज के खिलाफ चौथा टी20 हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम में बुधवार 14 अक्‍टूबर को खेला जाना है। जहां अभिषेक के पास सूर्या के एक और वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा।

एक छक्‍का लगाते ही सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ शीर्ष पर पहुंचेंगे अभिषेक

बता दें कि अभिषेक शर्मा ने फुल मेंबर टीमों के बीच एक कैलेंडर वर्ष में किसी बैटर द्वारा लगाए गए सबसे ज्‍यादा छक्कों के सूर्यकुमार यादव के वर्ल्‍ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। हैदराबाद में एक छक्‍का लगाते ही वह इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे। बाएं हाथ के ओपनर ने 2026 में 68 छक्के लगाए है, जबकि सूर्यकुमार ने भी 2022 में इतने ही छक्‍के लगाए थे। अभिषेक की इस सफलता को और भी शानदार बनाने वाली बात उनकी स्कोरिंग फ्रीक्वेंसी है। उन्होंने 2026 में हर 6.55 गेंद पर एक छक्का लगाया है, जबकि सूर्यकुमार ने 2022 में हर 9.13 गेंद पर छक्का लगाया था।

टॉप-5 में भारत का दबदबा, पांचवें पायदान पर साहिबजादा फरहान

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाजों की टॉप-5 की लिस्ट में अभिषेक शर्मा का नाम दो जगह है। वह 2025 में 54 छक्के के साथ शीर्ष पर रहे थे। इस लिस्‍ट में चौथे स्‍थान पर ईशान किशन हैं, जो 2026 में ही अब तक 52 छक्‍के लगा चुके हैं। जबकि पांचवें पायदान पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान हैं, जिन्‍होंने 2025 में 45 छक्के लगाए थे।

टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के (फुल मेंबर टीमें)

रैंकखिलाड़ीसालछक्केप्रति छक्का गेंद
1सूर्यकुमार यादव2022689.13
2अभिषेक शर्मा2026686.55
3अभिषेक शर्मा2025548.22
4ईशान किशन20265212.69
5साहिबजादा फरहान20254512.82
Updated on:
13 Oct 2026 10:01 am
Published on:
13 Oct 2026 10:01 am