
इंग्लैंड के वनडे और टी-20I टीम के कप्तान हैरी ब्रूक। (File Photo- IANS)
England ODI and T20I squads: इंग्लैंड ने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी-20I स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस दौरे के लिए हैरी ब्रूक को दोनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई है। इंग्लैंड की वनडे टीम में जोफ्रा आर्चर और तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथल की वापसी हुई है, वहीं टी-20I सीरीज के लिए 21 वर्षीय पेसर एडी जैक और 18 वर्षीय समरसेट के विकेट-कीपर बैट्समैन थॉमस रेव को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। जोस बटलर हैमस्ट्रिंग और उसके बाद हुई सर्जरी के कारण इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं हैं।
जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जोश टंग और सन्नी बेकर जैसे तेज गेंदबाजों के साथ बल्लेबाज बेन डकेट भी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। इन सभी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज की तैयारी के लिए आराम दिया जाएगा। अनियूरिन डोनाल्ड को टी-20I टीम में बरकरार रखा गया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पिछले महीने ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्बू किया था।
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्ब, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग।
हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्ब, सैम करन, लियाम डॉसन, अनियूरिन डोनाल्ड, एडी जैक, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, थॉमस रेव, फिल सॉल्ट, ल्यूक वुड।
आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड मेजबान टीम से 3 वनडे और 5 टी-20I मैचों की सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे 12 नवंबर को पर्थ, दूसरा 15 नवंबर को एडिलेड और तीसरा 18 नवंबर को होबार्ट में खेला जाएगा।
वनडे के बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 21 नवंबर को मेलबर्न, दूसरा 24 नवंबर को क्वींसलैंड और तीसरा ब्रिस्बेन में 27 नवंबर को खेला जाएगा। टी-20I सीरीज का चौथा और 5वां मुकाबला क्रमशः 29 नवंबर और 2 दिसंबर को खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला सिडनी और 5वां मैच कैनेबरा में खेला जाएगा।
Updated on:
13 Oct 2026 04:57 pm
Published on:
13 Oct 2026 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
