13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai vs Chandigarh: Ranji Trophy में मुंबई ने जीत से किया आगाज, चंडीगढ़ को पारी और 155 रनों से हराया

Mumbai vs Chandigarh Ranji Trophy: मुंबई ने मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी 2026-27 में चंडीगढ़ को पारी और 155 रनों से हराया और अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया।
2 min read
Google source verification
Mumbai vs Chandigarh: Ranji Trophy

मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे। (Photo- IANS)

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-डी मुकाबले में मुंबई ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। मुंबई के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और चंडीगढ़ को पारी और 155 रनों से हराया। मुंबई ने पहली पारी में 429 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद चंडीगढ़ को 78 रन पर ऑलआउट कर फालोऑन खेलने को मजबूर किया। वहीं चंडीगढ़ की टीम फालोऑन खेलते हुए दूसरी इनिंग में 196 रन पर ढेर हो गई।

चंडीगढ़ पर जीत से मुंबई को मिले 7 प्वाइंट

चंडीगढ़ पर पारी और 155 रनों की जीत से मुंबई को बड़ा फायदा मिला है। दरअसल, मुंबई को इस विजय पर 7 प्वाइंट मिले। मुंबई को छह प्वाइंट जीत के लिए जबकि 1 बोनस प्वाइंट पारी या 10 विकेट से जीत की वजह से मिले हैं।

तुषार देशपांडे की हैट्रिक

मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने चंडीगढ़ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ की पहली इनिंग में उन्होंने शानदार हैट्रिक के साथ 5 विकेट झटके। 30 वर्षीय तेज गेंदबाज के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही, क्योंकि यह उनका 50वां प्रथम श्रेणी मुकाबला था।

तुषार देशपांडे की देशपांडे की घातक गेंदबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंनें 7 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जिसके चलते चंडीगढ़ की पूरी टीम को महज 78 रन पर आउट हो गए। वहीं तुषार देशपांडे ने चंडीगढ़ की दूसरी इनिंग में कुल 2 विकेट चटकाए। इस तरह मैच में उन्होंने कुल 7 विकेट झटके।

तुषार देशपांडे के अलावा मोहित अवस्थी ने कुल 4 विकेट और सिल्वेस्टर डिसूजा ने कुल 3 विकेट लिए। वहीं तनुष कोटियन और शम्स मुलानी ने 3-3 विकेट हासिल किया।

चंडीगढ़ के लिए निशुंक बिरला ने पहली पारी में बनाए सर्वाधिक 33 रन

चंडीगढ़ के लिए निशुंक बिरला ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 33 रन की पारी खेली। वह पहली पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके अलावा अर्जुन आजादा ने 20 रनों का योगदान दिया, जबकि शेष खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को छू नहीं सके।

चंडीगढ़ के लिए अर्जुन आजाद ने दूसरी पारी में ठोका अर्धशतक

फालोऑन खेलने को मजबूत चंडीगढ़ की ओर से अर्जुन आजाद ने अर्धशतक लगाया। अर्जुन आजाद ने 62 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शिवम भांबरी सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। उन्होंने 44 रनों की पारी खेली।

यशस्वी जायसवाल ने किया निराश

मुंबई की ओर से ओपनिंग करने वाले यशस्वी जायसवाल ने जहां निराश किया, वहीं चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक ठोके। यशस्वी जायसवाल बगैर खाता खोले आउट हुए। मुशीर खान (65), कप्तान सिद्धाश लाड (86), तनुष कोटियान (58) और मोहित अवस्थी (नाबाद 56 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली। इन बल्लेबाजों के अलावा आयुष म्हात्रे ने 48, शम्स मुलानी ने 39 और तुषार देशपांडे ने 44 रन का योगदान दिया। चंडीगढ़ के लिए रोहित ढांडा और राज बावा ने 4-4 विकेट चटकाए, जबकि निशुंक बिरला ने 1 विकेट लिया।