ICC की ओर से सितंबर महीने का 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड मिलने पर भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'अपना पांचवां ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतना मेरे लिए खुशी की बात है। मैं इसके लिए पैनल का शुक्रिया अदा करता हूं। घरेलू मैदान पर प्रशंसकों के सामने रन बनाना और वह भी लक्ष्य का पीछा करते हुए, बेहद खास था।'