11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान दौरे के लिए श्रीलंका की टेस्ट टीम घोषित, ईशान मलिंगा और अंजला बंडारा को मौका

श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम घोषित की। ईशान मलिंगा और अंजला बंडारा को मौका मिला, जबकि दिलशान मदुशंका की वापसी हुई। कुसल मेंडिस पहली बार टेस्ट कप्तानी करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 13 Oct 2026, 2:21 PM IST

Eshan Malinga

श्रीलंका क्रे क्रिकेटर ईशान मलिंगा। (Photo- X/@cricbuzz)

Pakistan vs Sri Lanka: श्रीलंका ने मंगलवार को नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा और विकेटकीपर अंजला बंडारा को टीम में शामिल किया है। वहीं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की भी टीम में वापसी हुई है।

श्रीलंकाई टीम में निरोशन डिकवेला टीम में जगह में जगह नहीं बना सके हैं। उनकी जगह अंजला बंडारा को शामिल किया गया है। ईशान मलिंगा को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। हालांकि वह लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में नियमित रूप से श्रीलंकाई टीम का हिस्सा रहे हैं। ईशान ने 19 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 31.15 की औसत से कुल 44 विकेट लिए हैं।

ओपनर लाहिरू उदारा और कामिल मिशारा को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ऑलराउंडर सहान अराच्चिगे को भी बाहर कर दिया गया है। दिनेश चांडीमल की टीम में वापसी हुई है। टीम में पथुम निसांका को शामिल किया गया है। हालांकि उनकी मौजूदगी फिटनेस पर निर्भर करेगी।

श्रीलंका की टेस्ट टीम में प्रभात जयसूर्या और केशरा नुवंथा प्रमुख स्पिनर हैं। ऑलराउंडर सोनल दिनुषा भी स्पिन गेंदबाजी का विकल्प होंगे, जिन्होंने भारत के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई।

तेज गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो मिलान रथनायके, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो के साथ मलिंगा और मदुशंका शामिल हैं। वहीं, विश्वा फर्नांडो को टीम से बाहर कर दिया गया है।

दो टेस्ट मैचों की सीरीज का कार्यक्रम

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र का हिस्सा है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला रावलपिंडी में 9 से 13 नवंबर और लाहौर में 17 से 21 नवंबर तक खेला जाएगा।

WTC 2025-27 पॉइंट टेबल में श्रीलंका 33.33 प्रतिशत अंकों (PCT) के साथ अंक तालिका में 7वें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 4.63 प्रतिशत अंकों के साथ सबसे निचले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

श्रीलंका स्क्वाड

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका (फिटनेस पर निर्भर), पसिंदु सोरियाबंडारा, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, सोनल दिनुषा, धनंजय डी सिल्वा, अंजला बंडारा, केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, मिलान रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा।