क्रिकेट

अभिषेक शर्मा की सैलरी सुंदर-सिराज से भी कम, लेकिन हर मैच के लिए अलग से मिलेंगे इतने लाख रुपए

Abhishek Sharma Salary and Match Fee: बीसीसीआई ने सोमवार को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुल 30 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इनमें से पांच खिलाड़ियों का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है, जबकि छह खिलाड़ियों का डिमोशन किया गया है। आपको बता दें कि इस बार ए+ ग्रेड को […]
2 min read
Feb 10, 2026
Sunil Gavaskar on Ishan Kishan vs Sanju Samson
भारतीय सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन। (फोटो सोर्स: IANS)

Abhishek Sharma Salary and Match Fee: बीसीसीआई ने सोमवार को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुल 30 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इनमें से पांच खिलाड़ियों का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है, जबकि छह खिलाड़ियों का डिमोशन किया गया है। आपको बता दें कि इस बार ए+ ग्रेड को भी खत्म कर दिया गया है। अब ए ग्रेड में सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रखा गया है, जबकि बी ग्रेड में 11 और सी ग्रेड में कुल 16 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट टीम के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का भी ऐलान किया है, जिसमें 21 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। पिछली बार यह संख्या सिर्फ 16 थी।

जानें किसे मिलेगा कितना पैसा

पहले ए+ ग्रेड के खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये मिलते थे, अब सिर्फ A, B और C ग्रेड है। A ग्रेड के खिलाड़ियों को 5 करोड़, B ग्रेड के खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये और C ग्रेड वालों को एक करोड़ रुपए मिलेंगे। हालांकि यह सालाना कॉन्ट्रैक्ट है, जिसमें अगर कोई खिलाड़ी पूरे साल में एक भी मैच खेल लेता है तो उसे यह रकम मिल जाती है। इसके अलावा बीसीसीआई हर मैच की फीस भी अलग से देता है।

इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कई हैरान करने वाले फैसले भी देखने को मिले हैं, जिसमें वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार खिलाड़ियों के साथ रखा गया है। वहीं ईशान किशन और मोहम्मद शमी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया गया है। ग्रेड सी में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा को भी शामिल किया गया है, जबकि शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा ग्रेड ए में हैं, जिनका प्रदर्शन काफी लंबे समय से अच्छा नहीं रहा है।

70 प्रतिशत मैच खेलने वालों को बोनस

अब जानते हैं कि एक मैच के लिए बीसीसीआई खिलाड़ियों को कितने पैसे देता है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों को एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये मिलते हैं, जबकि वनडे मैच के लिए 6 लाख और टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा अगर कोई खिलाड़ी साल भर में 70 प्रतिशत से ज्यादा मैच खेलता है, यानी अगर भारतीय टीम 10 मैच खेलती है और वह खिलाड़ी कम से कम 7 मैच खेल लेता है, तो बीसीसीआई उसे बोनस के तौर पर अलग से फॉर्मेट के हिसाब से मैच फीस 3 गुनी देती है।

Updated on:
10 Feb 2026 06:24 pm
Published on:
10 Feb 2026 06:23 pm