11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल के अलिशान शराफु ने कीवी गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के, अर्धशतक जड़ न्यूजीलैंड की बढ़ा दी मुश्किलें

UAE vs New Zealand: केरल में जन्मे UAE के सलामी बल्लेबाज अलिशान शराफु ने 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्डकप जीतने के बाद क्रिकेट खेलना शुरू किया।

2 min read
Google source verification
NZ vs UAE

UAE vs New Zealand Score Update: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 11वें मुकाबले में अलिशान सराफा ने शानदार शतक जड़ा है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में यूएई की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मुकाबले में यूएई के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अलिशान शराफु ने अर्धशतक जड़ दिया। अलिशान वही बल्लेबाज हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद से क्रिकेट खेलना शुरू किया था और उनका सपना था कि वह वर्ल्ड कप में शतक जमाएं।

केरल में हुआ था अलिशान का जन्म

केरल में जन्मे इस खिलाड़ी को भारत में मौके ज्यादा नहीं मिले, जिसकी वजह से अलिशान यूएई चले गए और वहां क्रिकेट खेलना शुरू किया। अलिशान को 2023 में ईरान के खिलाफ टी20 मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिला था, हालांकि साल 2021 में वह आयरलैंड के खिलाफ वनडे के जरिए इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके थे। अब तक 65 टी20 मैच खेलने वाले इस बल्लेबाज ने 1693 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 133 से भी अधिक है। इस दौरान उन्होंने 158 चौके और 74 छक्के लगाए हैं।

अब तक टी20 इंटरनेशनल 14 अर्धशतक जमाने वाले शराफु सपना है कि वह वर्ल्ड कप में शतक जमाएं। इस मुकाबले की बात करें तो यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और आर्यन शर्मा सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद कप्तान मोहम्मद वसीम के साथ देने आए अलिशान शराफु ने शानदार पारी खेली।

यूएई का यह पहला मुकाबला है, जबकि न्यूजीलैंड अपना दूसरा मैच खेल रही है। न्यूजीलैंड ने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया था। फिलहाल अंक तालिका में न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। ग्रुप D में टॉप पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जिसने अपने पहले मुकाबले में कनाडा के खिलाफ 57 रन से जीत दर्ज की थी।