11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 साल से बदले के लिए तड़प रहा था अफगानिस्तान! अफ्रीका ने दी थी करारी शिकस्त, हिसाब होगा बराबर?

South Africa vs Afghanistan: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2024 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को सिर्फ 56 रन पर ढेर कर दिया था, जिसका बदला लेने के इरादे से अफगान टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेगी।

2 min read
Google source verification
AFG vs SA T20 World Cup 2026

अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो- IANS)

Afghanistan vs South Africa Live Details: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने प्रदर्शन से दुनिया को चौंकाने वाली अफगानिस्तान की टीम इस बार उस लय को बरकरार नहीं रख पाई है। पहले ही मुकाबले में उसे न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। अब अफगानिस्तान का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा, जो इस टी20 वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे बड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

पिछली बार साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि उससे पहले अफगानिस्तान ने कई बड़ी टीमों को हराकर साउथ अफ्रीका की भी हालत खराब कर दी थी। सेमीफाइनल से पहले साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लिया था, क्योंकि उसी टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने सुपर सिक्स में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और फिर बांग्लादेश को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

जानें कहां देखें लाइव मैच

हालांकि सेमीफाइनल में अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 56 रन पर ढेर हो गई थी और उसे 56 रन पर समेटने वाली कोई और नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका की टीम ही थी। अब बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफगानिस्तान के पास दो साल पुराना हिसाब चुकता करने का मौका होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे शुरू होगा, जिसे भारतीय फैंस जियो स्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं।

पिछले वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जब दोनों टीमें भिड़ी थीं, तब दोनों ही शानदार फॉर्म में थीं। इस बार दोनों की कहानी अलग है। जहां साउथ अफ्रीका ने पहले मुकाबले में कनाडा जैसी कमजोर टीम के खिलाफ 200 से अधिक रन बनाने के बाद 57 रन से जीत हासिल की थी, वहीं अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अफगानिस्तान इस मुकाबले में न सिर्फ साउथ अफ्रीका को हराकर पुराना हिसाब चुकता करना चाहेगी, बल्कि टूर्नामेंट में जीत का खाता भी खोलना चाहेगी।