10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“नाटक कर रहा है पाकिस्तान”, भारत-पाक मैच पर पाकिस्तान के ड्रामे पर भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर

IND vs PAK 2026: भारत के खिलाफ मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान के बदलते रुख पर पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन ने तीखा हमला किया है। उन्होंने इसे पाकिस्तान की सस्ती संतुष्टि और ड्रामा बताया कि कैसे ये हरकतें खुद पाक खिलाड़ियों का मनोबल तोड़ रही हैं। जानिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने और क्या कहा...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Feb 10, 2026

ind vs pak t20 world cup atul wassan on pakistan drama u turn

Atul Wassan criticises Pakistan’s changing mood on T20 World Cup match against India. (photo - ians and espncricinfo)

T20 World Cup 2026, IND vs PAK: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान के यू-टर्न को एक ड्रामा बताया है। उन्होंने पाकिस्तान के बार-बार बदलते रुख की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसी हरकतों से पाकिस्तान अपने ही खिलाड़ियों का मनोबल गिरा रहा है।

यह पाक की संतुष्टि के लिए एक ड्रामा है…

अतुल वासन ने मीडिया से बातचीत में कहा, "यह एक ड्रामा चल रहा है। कभी वे मना करते हैं, कभी नाराज हो जाते हैं और कभी मान जाते हैं। यह सब वे सिर्फ अपनी संतुष्टि के लिए करते हैं। अब बांग्लादेश और श्रीलंका बोर्ड ने रिक्वेस्ट की, तो वे मान गए। उनके मन में यह गलतफहमी है कि उन्होंने आईसीसी को दिखा दिया है कि भारत का कितना दबदबा है। इस सोच का कोई इलाज नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि भारत के खिलाफ न खेलकर वे भारत का क्या बिगाड़ रहे थे? अगर आप आईसीसी से नाराज थे, तो वर्ल्ड कप ही नहीं खेलते, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बजाय उन्होंने सिर्फ भारत के साथ मैच को मुद्दा बना दिया।"

पाक की हरकतों से भारत को फर्क नहीं पड़ता…

अतुल वासन का मानना है कि पाकिस्तान की इन बातों का भारत पर कोई असर नहीं होता, क्योंकि भारतीय टीम उनसे बहुत आगे और मजबूत भी है। उन्होंने कहा, "भारत के नजरिए से देखें तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि पाकिस्तान के पास वैसी मजबूत टीम है ही नहीं। उन्हें पता है कि हम उनसे बहुत आगे हैं। ऐसी हरकतों से वे सिर्फ अपनी ही टीम को डिमोटिवेट कर रहे हैं।"

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद तब शुरू हुआ था जब पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने का फैसला किया था। पाकिस्तान ने बताया कि वो यह सब बांग्लादेश के समर्थन में कर रहा था, जिसे आईसीसी ने टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था क्योंकि सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश ने भारत में मैच खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद काफी ड्रामा हुआ। पाकिस्तान सरकार ने पहले सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वे मैच नहीं खेलेंगे। लेकिन सोमवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने श्रीलंका के राष्ट्रपति और आईसीसी के साथ बातचीत के बाद अपनी टीम को 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैदान में उतरने का निर्देश दे दिया।