क्रिकेट

IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी-रिंकू सिंह हुए फेल! सेमीफाइनल में गरजा अभिषेक शर्मा का बल्ला

India A vs Sri Lanka A: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने 318 रन का लक्ष्य रखा है। भारत ए की ओर से 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 7:21 PM IST
Abhishek Sharma
अभिषेक शर्मा (फोटो- India Cricket Team)

Rising Star Asia Cup 2026 1st Semifinal: दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत ए ने श्रीलंका ए के सामने 318 रन का लक्ष्य रखा है। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 40 रन बना पाए तो रिंकू सिंह का खराब फॉर्म जारी रहा और सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि अभिषेक शर्मा, कप्तान तिलक वर्मा और शहबाज अहमद की अर्धशतकीय पारियों ने टीम इंडिया को 50 ओवर में 317 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। अब गेंदबाजों का काम इस लक्ष्य को डिफेंड कर टीम को फाइनल में पहुंचाना है।

खबर अपडेट हो रही है...