क्रिकेट

इस वजह से द हंड्रेड लीग में नहीं खेलेंगे Abrar Ahmed! करोड़ों लुटाने वाली काव्या मारन के अरमानों पर फिरेगा पानी

Abrar Ahmed शायद अभी भी 'द हंड्रेड' में सनराइजर्स लीड्स के लिए न खेल पाएं। रिपोर्ट के अनुसार, इसी दौरान पाकिस्‍तान टीम का वेस्‍टइंडीज दौरा पड़ रहा है, जिसकी वजह से अबरार को PCB से NOC मिलना मुश्किल है।
2 min read
Mar 15, 2026
Abrar Ahmed
पाकिस्‍तानी मिस्‍ट्री स्पिनर अबरार अहमद। काव्‍या मारन इनसर्ट में। (फोटो सोर्स: IANS)

'द हंड्रेड' की नीलामी में सनराइजर्स लीड्स की ओर पाकिस्‍तानी मिस्‍ट्री स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को 2.34 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम खर्च कर खरीदा गया। इसके बाद से सनराइजर्स और उसकी मालकिन काव्‍या मारन सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस के निशाने पर हैं। वहीं, बीसीसीआई के उपाध्‍यक्ष राजीव शुक्‍ला ने साफ कर दिया है कि ये मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, खुद फ्रैंचाइजी को ही इस पर फैसला लेना होगा। इसी बीच रिपोर्ट आ रही है कि अबरार इस लीग में नहीं खेलेंगे। आइये जानते इसके पीछे की वजह आखिर क्‍या है?

'द हंड्रेड' के दौरान ही पाकिस्तानी टीम का वेस्टइंडीज दौरा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'द हंड्रेड' में अबरार के खेलने की राह में एक और रुकावट आ सकती है। इस युवा खिलाड़ी को शायद पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) न मिले, क्योंकि 'द हंड्रेड' के दौरान ही पाकिस्तानी टीम का वेस्टइंडीज दौरा भी तय है। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत दो मैचों की अहम टेस्ट सीरीज खेली जानी है, 15 जुलाई से शुरू होकर 7 अगस्त तक चलेगी।

पाकिस्‍तान टीम को उनकी सेवाओं की जरूरत

वहीं दूसरी ओर 'द हंड्रेड' का आगाज 21 जुलाई से होगा। यह 16 अगस्त तक चलेगा। टीओआई ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि इस बात की पूरी संभावना है कि अबरार 'द हंड्रेड' में न खेल पाएं, क्योंकि उसी दौरान पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही होगी। भले ही टेस्ट मैचों में अबरार पाकिस्तान के लिए पहली पसंद के स्पिनर न हों, लेकिन फिर भी टीम को उनकी सेवाओं की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा मोहसिन नकवी से एनओसी मिलना भी बेहद जरूरी है।

सनराइजर्स लीड्स के लिए होगा बड़ा झटका

बता दें कि डेनियल विटोरी ने कहा था कि अबरार अहमद को टीम में इसलिए शामिल किया गया था, क्‍योंकि हम आदिल राशिद को टीम में शामिल नहीं कर पाए। ऐसें में हमें विदेशी स्पिनरों की श्रेणी में खिलाड़ियों को तलाशना शुरू कर दिया। हमारी नजर चार-पांच खिलाड़ियों पर थी और अबरार उनमें से एक थे। अगर अबरार को एनओसी नहीं मिलती है तो यह सनराइजर्स लीड्स के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा।

'द हंड्रेड' में खेलने की संभावना 50-50!

वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोगों का मानना ​​है कि इस टूर्नामेंट में मिलने वाली भारी-भरकम रकम को देखते हुए शायद इस स्पिनर को एनओसी मिल जाए। पीसीबी के एक सूत्र ने बताया है कि यह एक बहुत बड़ी रकम है। अबरार के एजेंट ने नीलामी में उनका नाम शामिल करवाया है, जिसका मतलब है कि उन्हें एनओसी मिलने का भरोसा है। साथ ही अबरार उन चुनिंदा मौजूदा पाकिस्तानी क्रिकेटरों में से एक हैं, जिनके पीसीबी प्रमुख के साथ काफी अच्छे संबंध हैं। इसलिए 'द हंड्रेड' में उनके खेलने की संभावना 50-50 है।

Updated on:
15 Mar 2026 10:01 am
Published on:
15 Mar 2026 10:01 am
Also Read
View All
Ind vs Afg T20Is Schedule: टीम इंडिया पहली बार अपने ही घर में बनेगी मेहमान, नोट कर लीजिये भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल

UAE vs CAN: भारतीय मूल के राहुल चोपड़ा ने किया कमाल, 127* रन की तूफानी पारी खेल कनाडा के गेंदबाजों की बनाई रेल

श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज से पहले जान लीजिये भारतीय कप्‍तानों का टेस्‍ट रिकॉर्ड, शुभमन गिल के पास सबको पछाड़ने का मौका

टीम इंडिया की ताकत पहचानते हुए पूर्व श्रीलंकाई दिग्‍गज ने अपनी ही टीम को दी चेतावनी, बताया भारत का सबसे मजबूत पक्ष

मार्को जानसेन के जुड़वां भाई डुआन की पहली बार साउथ अफ्रीकी टीम में एंट्री, भाई की तरह ही दोनों हाथों से करते हैं कमाल