15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश के हटने के विवाद पर ICC चेयरमैन जय शाह ने तोड़ी चुप्‍पी, पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब

Jay Shah on drama ahead of T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप से पहले हुए ड्रामे पर ICC चेयरमैन जय शाह ने अपनी चुप्‍पी तोड़ते हुए बेहद सख्‍त संदेश दिया है। उन्‍होंने कहा कि कोई भी देश आईसीसी से बड़ा नहीं है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 15, 2026

Jay Shah on drama ahead of T20 World Cup

पाकिस्‍तान टीम और आईसीसी अध्‍यक्ष जय शाह। (फोटो सोर्स: IANS)

Jay Shah on drama ahead of T20 World Cup: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने आखिरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हुए ड्रामे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। बांग्लादेश ने भारत आने से मना कर दिया था, जिसके बाद उसे टूर्नामेंट से हटा दिया गया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी थी। पाकिस्तान ने पहले कहा कि आईसीसी बांग्‍लादेश के साथ नाइंसाफी कर रहा है, वह टूर्नामेंट का बायकॉट करेगा। इसके बाद उसने नया पैतरा अपनाया और कोलंबो में भारत के खिलाफ ग्रुप-स्टेज मैच में टीम नहीं उतारने की धमकी दी।

हालांकि, कुछ दिनों की खींचतान के बाद पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया। जब आईसीसी ने यह साफ कर दिया कि टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा न लेने पर बांग्लादेश पर कोई पाबंदी नहीं लगाई जाएगी। इसके अलावा, बांग्लादेश को आईसीसी के एक और इवेंट की मेजबानी का अधिकार भी दिया गया, जो शायद अगला अंडर-19 वर्ल्ड कप होगा।

पहली बार दी अपनी प्रतिक्रिया

टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के कुछ दिनों बाद जय शाह ने आखिरकार टूर्नामेंट से पहले हुए ड्रामे पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश आईसीसी से बड़ा नहीं है और उन्हें इस बात पर गर्व है कि आखिर में सब कुछ ठीक-ठाक निपट गया।

'कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं'

शाह ने किसी भी टीम का नाम लिए बिना एक अवॉर्ड सेरेमनी में कहा कि यह आईसीसी वर्ल्ड कप बहुत अहम था, क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस बात पर काफी चर्चा हो रही थी कि क्या कुछ टीमें इसमें हिस्सा लेंगी और वर्ल्ड कप आगे कैसे बढ़ेगा। आईसीसी चेयरमैन के तौर पर मैं यह कह सकता हूं कि कोई भी टीम इस संस्था से बड़ी नहीं है और कोई एक टीम मिलकर संस्था नहीं बनाती। एक संस्था सभी टीमों का मिला-जुला रूप होती है।

एसोसिएट टीमों को शानदार प्रदर्शन के लिए दी बधाई

शाह ने आगे कहा कि वर्ल्ड कप ने देखने वालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतिहास में पहली बार हमने एक साथ 7.2 मिलियन दर्शकों को देखा। कुल दर्शकों के मामले में सारे रिकॉर्ड टूट गए। अगर आप देखें, तो यूएसए ने भारत को कड़ी टक्कर दी, नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को परेशान किया, ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और नेपाल ने इंग्लैंड को डरा दिया। मैं सभी एसोसिएट टीमों को बधाई देता हूं। उन्होंने फुल मेंबर्स के खिलाफ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

सूर्या और गौतम गंभीर के लिए शाह का संदेश

उन्‍होंने अंत में कहा कि मेरे पास सूर्या और गौतम भाई के लिए एक संदेश है। शिखर से नीचे गिरने में सिर्फ कुछ महीने लगते हैं, जबकि नीचे से शिखर तक पहुंचने में कई साल लग जाते हैं। कड़ी मेहनत करते रहें और पुरस्कार जीतते रहें। जब मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में था, तो मैंने 2028 के ओलंपिक्स तक की योजना बनाई थी। अब मैं आईसीसी में हूं और बीसीसीआई की कमान दूसरों के हाथों में है। आप सभी को 2030, 2031 और यहां तक कि 2036 के लिए भी तैयारी करनी चाहिए।