
IND U19 vs AFG U19, Asia Cup 2026 2nd Semifinal: भारत ने अफगानिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाए थे और भारत को जीत के लिए 228 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत ने 36.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीता। इस जीत के साथ ही अब अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा, जो कि 14 नवंबर को खेला जाएगा।
अफगानिस्तान से जीत के लिए मिले 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने भारत अंडर-19 टीम की ओर से कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग उतरे। दोनों बल्लेबाजों ने यूएई के गेंदबाजों को खासा परेशान किया। दोनों की शानदार बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुरुआती 10 ओवर में दोनों ने मिलकर 63 रन कूट डाले। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई। भारतीय अंडर-19 टीम को पहला झटका आर्यवीर सहवाग के तौर पर लगा। आर्यवीर सहवाग 57 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के संग 51 रन बनाकर आउट हुए।
आर्यवीर सहवाग के बाद लक्ष्य रायचंदानी का साथ देने के लिए वीके विनीत उतरे। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 89 गेंद में 77 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी लक्ष्य रायचंदानी के आउट होने के साथ टूटी। लक्ष्य रायचंदानी शतक से चूक गए। वह 90 गेंद में 93 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का लगाया।
लक्ष्य रायचंदानी जिस वक्त आउट हुए हुए उस समय भारत जीत की दहलीज पर पहुंच चुका था। भारत की जीत सुनिश्चित लगने लगी थी। वीके विनीत और यशवर्धन चौहान ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और भारतीय अंडर-19 टीम के स्कोर को 230 रनों तक पहुंचाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
वीके विनीत 62 गेंद में 57 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं यशवर्धन ने नाबाद 16 रन बनाए। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बनाई है।
भारत अंडर-19 टीम से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नियमित अंतराल पर गिरते विकेट ने रही सही कसर पूरी कर दी। हालांकि सुभान ज़खैल, शाह फैसल, नोमान सालारजई और कप्तान सोहैल खान के प्रयासों से अफगानिस्तान ने भारत को जीत के लिए 228 रनों का लक्ष्य दिया। अफगानिस्तान की टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाए।
अफगानिस्तान की ओर से शाह फैसल, नोमान सालारजई ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाए। दोनों बल्लेबाजों ने 51-51 रन बनाए। वहीं सुभान ज़खैल ने 31 रन और सोहेल खान ने नाबाद 36 रनों की पारी खेली।
भारत की ओर से तेज गेंदबाज ईशान सूद ने 9 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जिसमें 1 मैडन ओवर भी शामिल है। अयान सावसानी ने 2 विकेट झटके। काव्या पटेल, यशवर्धन चौहान और अर्जुन राजपूत ने 1-1 विकेट लिया। वहीं अफगानिस्तान की ओर से नूर अली और सोहैल खान ने 1-1 विकेट लिया।