12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND U19 vs AFG U19: अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में भारत के सामने रखा 228 रन का लक्ष्य, थोड़ी देर में एक्शन में दिखेंगे वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर

IND U19 vs AFG U19 Semi Final: अंडर-19 एशिया कप 2026 में आज गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्‍तान के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानी टीम ने भारत के सामने महज 228 का लक्ष्‍य रखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Nov 2026, 2:00 PM IST

IND U19 vs AFG U19 Semi Final, Aaryavir Sehwag,

बल्‍लेबाजी के लिए तैयार आर्यवीर सहवाग। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/CricCrazyJohns)

India U19 vs Afghanistan U19 Semi Final: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2026 में गुरुवार 12 नवंबर को अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड टर्फ-2 पर भारत और अफगानिस्‍तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाते हुए भारतीय टीम के सामने 228 रन का लक्ष्‍य रखा है। अफगानी टीम की ओर से नोमान सालारजई और शाह फैसल रहीमी ने अर्धशतक जड़े हैं। वहीं, भारत की ओर से सबसे ज्‍यादा ईशान सूद ने तीन विकेट और आर्यन सवसानी ने दो विकेट लिए हैं। अब थोड़ी देर में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और कप्‍तान लक्ष्‍य रायचंदानी बल्‍ले के साथ एक्‍शन में नजर आएंगे।

144 के स्‍कोर पर आधी टीम पवेलियन लौटी

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान की टीम शुरुआत कुछ खास नहीं रही। उसने 6.5 ओवर में महज 29 के स्‍कोर पर अपना पहला विकेट अबिदुल्लाह नादरजान के रूप में गंवा दिया। अबिदुल्‍लाह 23 गेंदों पर 14 रन बनाकर ईशान सूद का पहला शिकार बने। इसके बाद 12.5 ओवर में अफगानी टीम को दूसरा झटका 51 के स्‍कोर पर फ़रीदुल्लाह एहसास के रूप में लगा। वह 29 गेंदों पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिर 86 के स्‍कोर पर तीसरा विकेट सुभान ज़खैल के रूप में लगा। वह 44 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद चौथे विकेट के लिए शाह फैसल और नोमान सालारजई के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई। 143 के स्‍कोर पर यह चौथा झटका था, जब नोमान 72 गेंदों पर 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए। टीम का स्‍कोर 144 पर ही पहुंचा था कि आमिर हमजा भी बगैर खाता खोले आउट हो गए। इस तरह 36.2 ओवर में आधी अफगानी टीम पवेलियन लौट गई।

शाह फैसल ने भी जड़ा अर्धशतक

यहां से शाह फैसल ने एक छोर संभालते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और अफगानी टीम को 200 के पार पहुंचाया और अंतत: अफगानिस्‍तान की टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 227 रन ही बना पाई। भारत की ओर से ईशान सूद ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट, तो आर्यन सवसानी ने दो विकेट अपने नाम किए।