क्रिकेट

अहमदाबाद टेस्ट को बाधित करने की धमकी देने वाला चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे, पाकिस्तान से भी जुड़े तार

IND vs AUS 4th Test : अहमदाबाद टेस्ट को बाधित करने की धमकी देने वाले एक आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि साइबर क्राइम की टीम ने एमपी से दो आरोपियों को पकड़ा है। ये आरोपी सिम बॉक्स तकनीक का प्रयोग करते हुए मैच को बाधित करने की धमकियां दे रहे थे।
2 min read
accused-arrested-for-threatening-to-disrupt-ind-vs-aus-ahmedabad-test-match-linked-with-pakistan.jpg
अहमदाबाद टेस्ट को बाधित करने की धमकी देने वाला चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे।

IND vs AUS 4th Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 480 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 350 रन बनाकर खेल रही है। इसी बीच अहमदाबाद टेस्ट को बाधित करने की धमकी देने वाले एक आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि साइबर क्राइम की टीम ने एमपी से दो आरोपियों को पकड़ा है। ये आरोपी सिम बॉक्स तकनीक का प्रयोग करते हुए मैच को बाधित करने की धमकियां दे रहे थे।


बताया जा रहा है कि अहमदाबाद टेस्ट को बाधित करने की धमकियां मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी थी। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच मध्य प्रदेश के रेवा और सतना से गैरकानूनी तरीके से चलाए जा रहे एक्सचेंज को पकड़ा है। आरोपी धमकी देने के लिए एडवांस सिम बॉक्स टेक्निक का इस्तेमाल कर रहे थे, क्योंकि सिम बॉक्स तकनीक को ट्रैक कर पाना बेहद मुश्किल है।

अलग-अलग लोकेशन से मिली धमकी

क्राइम ब्रांच के अनुसार, अहमदाबाद टेस्ट के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ अहमदाबाद में थे। उसी दौरान धमकी देने की शुरुआत हुई। इसके बाद से अहमदाबाद क्राइम ब्रांच लगातार आरोपियों को लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही थी। लेकिन, धमकी देने वाले आरोपियों की लोकेशन अलग-अलग आ रही थी। कभी मध्य प्रदेश कभी यूपी-बिहार तो कभी पंजाब की अलग-अलग लोकेशन से धमकी मिल रही थी।

यह भी पढ़े - चेतेश्वर पुजारा ने बनाया ये खास रिकॉर्ड, रोहित-विराट भी नहीं आस-पास

पाकिस्तान से जुड़े तार

इतना ही नहीं अलग-अलग फेक ट्विटर हैंडल के माध्यम से पाकिस्तान से भी अहमदाबाद टेस्ट को लेकर धमकियां मिल रही थीं। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की जांच में यह भी पता चला है कि मैच को बाधित करने की धमकी में खालिस्तान समर्थित समूह का भी हाथ है।

यह भी पढ़े - भूखे हैं विराट कोहली... अहमदाबाद टेस्ट में जड़ेंगे दोहरा शतक, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

Published on:
12 Mar 2023 11:37 am
Also Read
View All
IND vs ENG: मैनचेस्टर में ही खेला गया था वो मैच, जिसके किस्स आज भी क्रिकेट जगत में सुने जाते हैं, जानें तब क्या-क्या हुआ था

IND vs ENG 2nd T20: संजू सैमसन-श्रेयस अय्यर को आउट करने वाले साकिब महमूद बाहर, पहली बार टी20 खेलेंगे जोश टंग

‘वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी है’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Eng vs Ind 2nd T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में डेब्‍यू करेंगे? कोच मोर्ने मोर्केल के जवाब ने तोड़े करोड़ों फैंस के दिल

Eng vs Ind 2nd T20I: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्‍यू से पहले खौफ में इंग्‍लैंड, प्‍लेइंग XI में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बनेंगे डेब्‍यूटेंट