क्रिकेट

एडम जम्पा ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास, शेन वॉर्न के स्पेशल क्लब में हुई एंट्री

Zim vs Aus 2nd ODI: जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ दूसरे मैच में एडम जम्‍पा ने अपनी 200 वनडे इंटरनेशनल विकेट पूरे करते हुए इतिहास रच दिया है। वह इस फॉर्मेट में शेन वॉर्न के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे ऑस्‍ट्रेलियाई स्पिनर बन गए हैं।
1 minute read
Sep 18, 2026
Josh Inglis and Adam Zampa
ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी जोश इंगलिस और एडम जम्‍पा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ICC)

Zimbabwe vs Australia 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया और जिम्‍बाब्‍वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते उतरी मेहमान ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 356 बनाए हैं। इस मैच में एडम जम्‍पा ने एक विकेट लेते ही अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में 200 विकेट पूरे करते हुए इतिहास रच दिया है। वह अब अंतरराष्‍ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में इस मुकाम को हासिल करने वाले दूसरे ऑस्‍ट्रेलियाई स्पिनर बन गए हैं। इससे पहले इस उपलब्धि को सिर्फ ऑस्‍ट्रेलियाई महान स्पिनर शेन वॉर्न ही हासिल कर सके थे।

जम्‍पा ने 123 मैचों में पूरे किए 200 वनडे विकेट

बता दें कि शेन वॉर्न ने अपने वनडे करियर में कुल 193 मैच खेले थे, जिनकी 190 पारियों में उन्‍होंने 25.82 के औसत और महज 4.25 की इकॉनमी से 291 विकेट अपने नाम किए थे। वनडे में उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 33 रन देकर पांच विकेट था, जो उनके वनडे करियर का इकलौता पांच विकेट हॉल था। वहीं, एडम जम्‍पा 200 विकेट पूरे करने वाले दूसरे ऑस्‍ट्रेलियाई स्पिनर बन गए हैं। उन्‍होंने 123 मैचों की 123 पारियों में 29.41 के औसत और 5.33 की इकॉनमी से 201 अपने नाम कर लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 35 रन देकर पांच विकेट था, जो उनका एकमात्र पांच विकेट हॉल है।

सबसे ज्‍यादा विकेट के मामले में 7वें पायदान पर जम्‍पा

वहीं, ऑस्‍ट्रेलिया के लिए सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो ग्‍लेन मैक्‍ग्रा 380 विकेट के साथ सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर ब्रेट ली के भी 380 विकेट हैं। इस मामले शेन वॉर्न तीसरे नंबर पर हैं। जबकि एडम जम्‍पा सातवें पायदान पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट

रैंकगेंदबाजमैचपारीविकेटबेस्टऔसतइकॉनमी5 विकेट
1ग्लेन मैक्ग्रा2492473807/1521.983.877
2ब्रेट ली2212173805/2223.364.769
3शेन वॉर्न1931902915/3325.824.251
4मिचेल स्टार्क1301302476/2823.585.269
5मिचेल जॉनसन1531502396/3125.264.833
6क्रेग मैकडरमॉट1381382035/4424.714.031
7एडम जम्‍पा*1231232015/3529.415.531
8स्टीव वॉ3252071954/3334.674.560
9नाथन ब्रैकन1161161745/4724.364.412
10शेन वॉटसन1901631684/3631.794.950