24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / Rising Stars Asia Cup में आज भारतीय टीम ने कर लिए दो काम, तो सेमीफाइनल का टिकट तय!

Rising Stars Asia Cup में आज भारतीय टीम ने कर लिए दो काम, तो सेमीफाइनल का टिकट तय!

IND A vs UAE in Rising Stars Asia Cup: एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स में आज मंगलवार को भारतीय टीम का सामना दोहा में यूएई से होगा। जहां दांव पर सेमीफाइलन का टिकट होगा। अभी तक खेले गए दोनों मैचों में युवा टीम इंडिया की दो सबसे बड़ी कमी सामने आई हैं, अगर उसने आज इन दो कमियों पर काम कर लिया, तो सेमीफाइनल का टिकट पक्‍का है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Nov 2026, 8:52 AM IST

IND A vs UAE in Rising Stars Asia Cup

एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स में भारत ए टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India A vs UAE clash in Rising Stars Asia Cup Today: भारत ए की भिड़ंत आज मंगलवार को एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूएई से होगी, जिसमें सेमीफाइनल का टिकट दांव पर लगा होगा। पाकिस्‍तान के खिलाफ पिछले मैच में हार के बाद भारतीय युवा टीम की दो अहम कमजोरियां सामने आई हैं, अगर उसने इन दोनों पर काम कर लिया तो नॉकआउट में पहुंचना तय है। आइये एक नजर इन दो कामों को पर डालते हैं, जो इस मैच में युवा टीम इंडिया के लिए करने जरूरी होंगे, ताकि सेमीफाइनल का टिकट ही नहीं, बल्कि खिताब पर भी कब्‍जा किया जा सके।

भारतीय गेंदबाजी में सुधार की जरुरत

भारतीय कप्तान तिलक वर्मा अपने गेंदबाजों को चार्ज करना होगा, ताकि वे बेहतर परफॉर्म करें और कोई गलती न हो। रविवार को पाकिस्तान ए के खिलाफ मिली 48 रन की हार के बाद भारत के बॉलिंग अटैक की कुछ कमजोरी को उजागर किया है। आखिरी 11 ओवर में पांच विकेट लेने के बावजूद पाकिस्तान को 83 रन जोड़ने दिए, जिसके चलते उनका टोटल 313 रन पर पहुंच गया। आखिरी स्टेज में विरोधी टीम को रोकने में नाकामयाबी आखिरकार महंगी पड़ी। हर्षित राणा, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे ने भले ही उस मैच में दो-दो विकेट लिए, लेकिन ये तीनों काफी महंगे भी साबित हुए। हर्षित ने 10 ओवर में 77, प्रिंस ने 9.2 ओवर में 60 और सूर्यांश ने 8 ओवर में 55 रन लुटाए थे। अब भारतीय गेंदबाजों को अपनी गेंदबाजी में कुछ सुधार करने होंगे।

वैभव सूर्यवंशी को उगलनी होगी आग

भारत के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी के फैंस उनकी विस्‍फोटक बल्‍लेबाजी देखने के लिए बेताब हैं, लेकिन वह अब तक उम्‍मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। 15 साल के इस खिलाड़ी को वैसी शुरुआत नहीं मिली है, जिसके लिए उन्‍हें जाना जाता है। उन्‍होंने नेपाल और पाकिस्तान ए के खिलाफ क्रमशः 26 और 11 रन बनाए हैं। उनके ओपनिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा पाकिस्‍तान के खिलाफ लय में नजर आए, अब वैभव से भी ऐसी ही उम्‍मीद होगी। अगर, सूर्यवंशी ने भी लय हासिल कर ली, तो कोई भी बड़ा स्‍कोर खड़ा किया जा सकता है या फिर चेज किया जा सकता है।

पाकिस्‍तान को सिर्फ 245 के स्‍कोर पर रोक दिया था यूएई ने

यूएई के खिलाफ कागजों पर चुनौती कम मुश्किल लग सकती है, लेकिन भारत ए को सावधान रहना होगा। यूएई ने पहले ही दिखा दिया है कि वे मजबूत टीमों को भी परेशान कर सकती है। इस टीम ने अपने पहले ग्रुप स्टेज के मैच में पाकिस्तान ए को सिर्फ 245 रन पर रोक दिया था। हालांकि खुद 184 रन पर आउट हो गए थे। लेकिन, उनके बॉलिंग परफॉर्मेंस ने यह दिखा दिया कि वे विरोधी टीम पर दबाव बना सकते हैं।