क्रिकेट

India vs Australia: कंगारू कप्तान को आउट कर इशांत शर्मा ने हासिल किया ये खास मुकाम

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन इशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 50 टेस्ट विकेट पूरे किए।
less than 1 minute read
Dec 07, 2018
ishant sharma
India vs Australia: कंगारू कप्तान को आउट कर इशांत शर्मा ने हासिल किया ये खास मुकाम

नई दिल्ली। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में चल रहे पहले टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन इशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को आउट कर ऑस्ट्रेलिया ? के खिलाफ अपने 50 टेस्ट विकेट पूरे किए। इस मुकाम को हासिल करने वाले वह 9वें भारतीय गेंदबाज हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए चेतेश्वर पुजारा के शानदार शतक के दम पर 250 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 75 ओवर की समाप्ति पर दूसरे दिन 6 विकेट खोकर 170 रन बनाकर खेल रही है।


इशांत ने हासिल किया मुकाम-
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऐरॉन फिंच और टिम पेन को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 50 विकेट पूरे किए। उन्होंने अभी तक मैच में 15 ओवरों में 31 रन खर्च कर 2 विकेट झटके हैं।

इशांत से पहले इन्होने किया है ऐसा-
इशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 टेस्ट विकेट लेने वाले 9वें भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले(111), हरभजन सिंह(95), कपिल देव(75), रविचंद्रन अश्विन(74), जहीर खान(61), इऐइस प्रसन्ना(57), बीएस बेदी(56) और एनएस यादव(55) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 से अधिक विकेट झटके हैं।

Published on:
07 Dec 2018 12:31 pm