क्रिकेट

7 साल बाद श्रीसंत करेंगे क्रिकेट के मैदान में वापसी, चयनकर्ताओं का जताया आभार

टीम में शामिल करने के लिए चयनकर्ताओं का जताया आभार। श्रीसंत बोले - 7 साल से कर रहा था पल का इंतजार।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2020, 11:58 AM IST
shrisant
टीम में शामिल करने के लिए चयनकर्ताओं का जताया आभार।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व फास्ट बॉलर एस श्रीसंत मैच फिक्सिंग के आरोपों में 7 साल का प्रतिबंध झेलने के बाद बहुत जल्द क्रिकेट के मैदान में अपना कमाल फिर से दिखाते नजर आएंगे। वह केरल क्रिकेट संघ ( केसीए ) द्वारा आयोजित प्रेसिडेंट कप टी-20 टूर्नामेंट के साथ क्रिकेट के मैदान में वापसी करेंगे। अपनी वापसी पर श्रीसंत ने कहा है कि यह मौका देने के लिए मैं चयनकर्ताओं का आभारी हूं। यह ऐसी चीज है जिसका मैं 7 साल से इंतजार कर रहा था।

बीसीसीआई ने लगाया था 7 साल का बैन

बता दें कि आईपीएल में स्पॉट फिक्संग में नाम आने के बाद बीसीसीआई ने उनके क्रिकेट खेलने पर 7 साल का प्रतिबंध लगा दिया था। बीसीसीआई का प्रतिबंध इस साल सितंबर में समाप्त हो चुका है। अब श्रीसंत को अलप्पुझा में होने वाले टी-20 टूर्नामेंट के खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है। केसीए के एक अधिकारी ने बताया कि टूर्नामेंट में श्रीसंत को केसीए टाइगर्स टीम में जगह मिली है।

Updated on:
27 Nov 2020, 11:58 AM IST
Published on: