क्रिकेट

IPL 2018 : अनुष्का के बाद अब इस बॉलीवुड अभिनेत्री का दिल विराट के लिए रोया

बेंगलुरू की हार से कोहली काफी दुखी दिखे। उनका यह दुख बाॅलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन से देखा नहीं गया आैर उन्होंने एक ट्वीट किया।
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2018, 12:47 PM IST
After anushka now Raveena Tandon tweeted for virat kohli

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में भले की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा हो लेकिन कप्तान विराट कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से अपने फैंस को निराश नहीं किया। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बाद अब विराट की बल्लेबाजी की कायल एक और बॉलीवुड अभिनेत्री हो गई है। 92 रन की शानदार पारी खेलने के बावजूत मंगलवार को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा। बेंगलुरू की हार से कोहली काफी दुखी दिखे। उनका यह दुख बाॅलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन से देखा नहीं गया आैर उन्होंने एक ट्वीट किया।

रवीना का दिल कोहली के लिए रोटा है
रवीना ने कोहली की तारीफ में एक ट्वीट किया, रवीना ने लिखा ''मेरा दिल विराट के लिए बाहर आया जा रहा है। किसी इकलौते योद्धा की तरह उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए लड़ाई की है। बहुत शानदार खेले ।'' रवीना के इस ट्वीट से साफ़ जाहिर होता है के वे कोहली की बहुत बड़ी फैन है। कोहली मंगलवार को खेले गए इस मैच में अकेले बल्लेबाजी करते नज़र आए। जहां एक छोर से कोहली लगातार रन बना रहे थे वहीं दूसरी ओर विकेट की झड़ी लगी हुई थी।

मैच हरने के बाद भी कोहली ने रचा कीर्तिमान
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का इस सीजन में प्रदर्शन अभी तक अच्छा नहीं रहा है। हर साल की तरह इस साल भी गेंदबाजी उनके गले की फांस बानी हुई है। बेंगलुरू द्वारा खेले गए अब तक चार आईपीएल मैचों में 2 मैच में बेंगलुरू के गेंदबाज ने 200 से ज्यादा रन लुटाए हैं। ये किसिस भी टीम के लिए चिंता का विषय है। टीम के ख़राब प्रदर्शन के बावजूत कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया और आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भारतीय खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना को बीचे छोड़ शीर्ष पर पहुंच गए हैं ।

Published on: