क्रिकेट

टीम इंडिया में वापसी के बाद धोनी ने किया इस तरह क्रिसमस सेलिब्रेट

टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से बाहर चल रहे धोनी ने 24 दिसंबर को टीम इंडिया के ऐलान के साथ वापसी की है।
less than 1 minute read
sakshi dhoni
टीम इंडिया में वापसी के बाद धोनी ने किया इस तरह क्रिसमस सेलिब्रेट

नई दिल्‍ली : टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से बाहर चल रहे थे। दो दिन पहले ही आस्‍ट्रेलिया वनडे और न्‍यूजीलैंड वनडे तथा टी-20 दौरे के लिए उन्‍होंने टीम इंडिया में वापसी की है। 24 तारीख को टीम इंडिया में सेलेक्‍शन के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने 25 दिसंबर को अपनी पत्नी साक्षी और उनके दोस्‍तों के साथ जमकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया।

विंडीज के खिलाफ कर दिए गए थे बाहर
महेंद्र सिंह धोनी को विंडीज के खिलाफ देश में खेली गई टी-20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। इसके बाद आस्‍ट्रेलिया दौरे पर भी वह टी-20 सीरीज में टीम के हिस्‍सा नहीं थे। उनकी जगह पर युवा विकेटकीपर बल्‍लेबाज रिषभ पंत को मौका दिया गया था। इसके बाद आस्‍ट्रेलिया दौरे के आखिरी में होने वाले वनडे सीरीज और उसके बाद न्‍यूजीलैंड में खेली जानी वाली वनडे तथा टी-20 सीरीज के लिए उनका नाम शामिल किया गया। टीम में शामिल होने के अगले ही दिन धोनी ने क्रिसमस के मौके पर अपनी पत्‍नी साक्षी और उनके दोस्‍तों के साथ जमकर मस्‍ती की। इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साक्षी ने इंस्टाग्राम पर डाली है, जो काफी पसंद की जा रही है।

ये है ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम-
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, शिखर, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 टीम इंडिया-
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद।

Published on:
26 Dec 2018 09:25 pm