5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind W vs Pak W: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, T20Is में 150 मैचों के माइलस्‍टोन तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली कप्‍तान बनीं

Ind W vs Pak W: हरमनप्रीत कौर महिला T20I में 150 मैचों में कप्तानी के माइलस्‍टोन तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। वह अब सबसे ज्‍यादा मैचों कप्‍तानी करने वाली महिला कप्‍तानों में चमारी अटापट्टू से 29 मैच आगे हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 05, 2026

Harmanpreet Kaur

भारतीय महिला टीम की कप्‍तान हरमनप्रीत कौर। (Photo Credit - IANS)

India Women's vs Pakistan Women's: एशिया कप 2026 में शनिवार को ग्रुप चरण का 9वां मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्‍तान की कप्‍तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं, इस मैच में मैदान पर उतरते ही भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वह 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्‍तानी करने वाली पहली कप्‍तान बन गई हैं। इस मामले में दुनिया की कोई कप्‍तान उनके आसपास नहीं है।

महिला T20I में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा मैच

रैंककप्तानटीमकप्तानी में मैच
1हरमनप्रीत कौर*भारत150
2चमारी अटापट्टूश्रीलंका121
3मेग लैनिंगऑस्ट्रेलिया100
4हीथर नाइटइंग्लैंड96
5डायने बिमेनिमानारवांडा96

भारत पहले ही बना चुका है सेमीफाइनल में जगह

बता दें कि भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में एशिया कप 2026 के अपने पहले दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। पहले मैच में भारतीय महिला टीम ने थाईलैंड को हराया तो दूसरे मुकाबले में हांगकांग के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की थी। अब भारतीय टीम पाकिस्‍तान को हराती है, तो उसकी टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक होगी। वहीं, पाकिस्‍तान के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है, क्‍योंकि अभी तक वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी है। उसने अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को हराया था। अगर वह भारत से हार भी जाती है, तो भी उसके पास हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका होगा।

पाकिस्‍तान ने सिर्फ 35 के स्‍कोर गंवाए 6 विकेट

भारत के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान महिला टीम की हालत बेहद ही खराब है। खबर लिखे जाने तक वह 6.1 ओवर में अपने 6 विकेट महज 35 के स्‍कोर पर गंवा चुकी है। भारत की ओर से श्रीचरणी ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट चटकाए हैं।

भारत की प्लेइंग-11

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), प्रेमा रावत, दीप्ति शर्मा, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़ और श्री चरणी।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11

मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, शावल जुलफिकर, आयशा जाफर, फातिमा सना (कप्तान), सदाफ शम्स, उम-ए-हानी, एयमान फातिमा, नाशरा संधू, तुबा हसन और सादिया इकबाल।