क्रिकेट

अजय जड़ेजा ने चुनी वर्ल्ड कप टीम, कोहली की जगह धोनी को बनाया कप्तान

- अजय जड़ेजा ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी संभावित टीम में कोहली की जगह धोनी को कप्तान बनाया है। - स्पिनर में जड़ेजा ने आर अश्विन को अपनी टीम में रखा है। - ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को भी जड़ेजा की टीम में मिली जगह
2 min read
Mar 04, 2019
Kohli And dhoni
Kohli And dhoni

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान आईपीएल से पहले संभव माना जा रहा है। क्रिकेट के महाकुंभ के लिए आधी टीम वैसे तो तय हो चुकी है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों में माथापच्ची चल रही है। टीम का ऐलान होने से पहले कई पूर्व खिलाड़ियों ने विश्व कप के लिए अपनी-अपनी टीम का चयन किया है। इस बीच क्रिकेट एक्सपर्ट्स और भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अजय जड़ेजा ने एक बड़ा बयान दिया है।

वर्ल्ड कप के लिए कोहली की जगह धोनी को दी जाए कप्तानी- जड़ेजा

- भारतीय टीम को सलाह देते हुए अजय जड़ेजा ने कहा है कि वर्ल्ड कप के मिशन के लिए टीम इंडिया की कमान विराट कोहली की जगह महेंद्र सिंह धोनी को दे देनी चाहिए। एक वेबसाइट से बात करते हुए अजय जड़ेजा ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम में भी चुनी, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी को टीम का कप्तान बनाया गया है।

जड्डू ने अश्विन को भी रखा है टीम में

- अजय जड़ेजा ने वर्ल्ड कप के लिए जो टीम चुनी है, उसमें उन्होंने सिर्फ धोनी को कप्तान बनाकर ही नहीं बल्कि अन्य खिलाड़ियों के चयन से भी सभी को चौंकाया है। जड़ेजा ने अपनी टीम में रविचंद्रन अश्विन को भी शामिल किया है, जो कि लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। जड्डू की इस ड्रीम टीम में 4 स्पिनर शामिल हैं। ये नाम हैं रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव।

ऋषभ और दिनेश कार्तिक भी जाएं वर्ल्ड कप- जड़ेजा

- जड़ेजा ने अपनी टीम में धोनी के साथ-साथ ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को भी टीम में चुना है। दिनेश को चुनने के पीछे उन्होंने बताया कि वह ओपनिंग से लेकर 7वें नंबर तक किसी भी बैटिंग क्रम पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं और अगर वर्ल्ड कप के दौरान कोई चोटिल होता है, तो दिनेश कार्तिक टीम के लिए महत्वपूर्ण बल्लेबाज साबित हो सकते हैं।

धोनी को क्यों कप्तान चाहते हैं जड़ेजा

अजय जड़ेजा ने महेंद्र सिंह धोनी को टीम की कप्तानी दिए जाने की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा है कि वो सिर्फ धोनी को वर्ल्ड कप के लिए कप्तान देखना चाहते हैं और ऐसा इसलिए क्योंकि धोनी के पास कप्तानी का शानदार अनुभव है। जडेजा ने कहा, 'अगर किसी को लगता है कि विराट धोनी से बेहतर कप्तानी कर सकते हैं, तो वह मुझसे जरूर बहस कर सकते हैं। दुनिया में कोई भी यह नहीं कह सकता कि धोनी रणनीति बनाने के मामले में नंबर 1 पर नहीं बल्कि 2 पर आते हैं।'

जडेजा की संभावित टीम:

रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन

Published on:
04 Mar 2019 04:17 pm