क्रिकेट

IPL 2026: CSK से हार के बाद KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे के खिलाफ लिया गया एक्शन, BCCI ने ठोका जुर्माना

चेन्नई में सीएसके और केकेआर के बीच हुए मुकाबले में केकेआर की गेंदबाजी की रफ्तार काफी धीमी थी। इस वजह से रहाणे पर बीसीसीआई ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत कार्रवाई करते हुए रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह इस सीजन में केकेआर का यह पहला ओवर-रेट उल्लंघन था, इसलिए न्यूनतम सजा दी गई।
2 min read
Apr 15, 2026
Ajinkya Rahane, IPL 2026
मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद केकेआर के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे। (Photo - IPL Official Site)

Ajinkya Rahane Fined, Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 22वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया।चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में केकेआर का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। केकेआर को इस मैच में 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह उनकी इस सीजन लगातार चौथी हार है। हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर जुर्माना लगाया गया है।

चेन्नई में सीएसके और केकेआर के बीच हुए मुकाबले में केकेआर की गेंदबाजी की रफ्तार काफी धीमी थी। इस वजह से रहाणे पर बीसीसीआई ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत कार्रवाई करते हुए रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह इस सीजन में केकेआर का यह पहला ओवर-रेट उल्लंघन था, इसलिए न्यूनतम सजा दी गई।

रहाणे सीजन के चौथे कप्तान हैं जिन पर धीमी ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है। रहाणे से पूर्व श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ पर भी जुर्माना लग चुका है। श्रेयस अय्यर पर लगातार 2 मैचों में जुर्माना लगा था। अय्यर पर पहले मैच में 12 लाख और दूसरे मैच में 24 लाख जुर्माना लगा था।

केकेआर के प्रदर्शन की बात करें तो टीम को सीजन में पहली जीत का इंतजार है। अब तक खेले 5 मैचों में केकेआर को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला गया मैच बारिश की वजह से धुल गया था। इसी वजह से केकेआर को 1 अंक मिले थे। केकेआर अंकतालिका में सबसे नीचे (दसवें स्थान) है।

रहाणे के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इस अनुभवी खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 40 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली थी। लेकिन बाद की 4 पारियों में रहाणे ऐसी पारी नहीं खेल सके हैं। रहाणे ने 5 मैचों में 152 रन बनाए हैं।

Updated on:
15 Apr 2026 04:21 pm
Published on:
15 Apr 2026 04:21 pm