इस मैच के दौरान एक अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली जब वेस्ट जोन के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम के साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को मैदान से बाहर किया। रहाणे के यह फैसला अंपायर के कहने पर लेना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यशस्वी को अनुशासनहीन होने की वजह से मैदान के बाहर किया गया है।
Duleep Trophy 2022 Final Ajinkya Rahane: दलीप ट्रॉफी 2022 का फाइनल मुकाबला साउथ जोन और वेस्ट जोन के बीच कोयंबटूर के एसएनआर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इस मैच को अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली वेस्ट जोन ने 294 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ वेस्ट जोन इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई है। इस टीम ने 19वीं बार दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के शानदार दोहरे शतक फिर शम्स मुलानी और जयदेव उनादकट की गेंदबाजी की बदौलत वेस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ यह बड़ी जीत हासिल की।
लेकिन इस मैच के दौरान एक विवाद भी हुआ। इस मैच के दौरान एक अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली जब वेस्ट जोन के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम के साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को मैदान से बाहर किया। रहाणे के यह फैसला अंपायर के कहने पर लेना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यशस्वी को अनुशासनहीन होने की वजह से मैदान के बाहर किया गया है। उनकी विपक्षी टीम के बल्लेबाज रवि तेजा के साथ कहासुनी हो गई और इसके लिए यशस्वी को 2-3 बार रोका गया। जब वॉर्निंग के बाद भी यशस्वी नहीं माने तो कप्तान ने उन्हें मैदान के बाहर जाने को कहा।
फाइनल मुकाबले में यशस्वी जायसवाल की 265 रनों की शानदार पारी के दम पर वेस्ट जोन ने 294 रनों से बड़ी जीत दर्ज कर दलीप ट्रॉफी 2022 पर कब्जा किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अजिंक्य रहाणे की टीम ने 270 रन बनाए थे। इस दौरान हेट पटेल ने 98 रनों की शानदार पारी खेली थी। जवाब में साउथ जोन ने बाबा इंद्रजीत के बेहतरीन शतक की मदद से 327 रन बनाए थे। इंद्रजीत के 118 रनों की बदौलत साउथ जोन ने पहली पारी में 62 रनों की बढ़त हासिल की।
दूसरी पारी में वेस्ट जोन ने शानदार वापसी की और यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक ठोका। उनके अलावा रणजी ट्रॉफी के हीरो सरफराज खान ने भी शतक लगाया। सरफराज ने 127 रनों की पारी खेली और वेस्ट जॉन को 585 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
खिताब जीतने के लिए अब साउथ जोन 523 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था। साउथ जोन के शीर्ष और मध्यक्रम को वेस्ट के गेंदबाजों ने झकझोर कर रख दिया। चौथे दिन के खत्म होने तक ही साउथ जोन की टीम 6 विकेट पर 156 रन बनाकर करारी हार की कगार पर पहुंच गई थी। पांचवें दिन टीम 78 रन जोड़ सकी और 234 रनों पर सिमट गई। शम्स मुलानी ने सर्वाधिक 4, जयदेव उनादकट और आतित शेठ ने 2-2 विकेट झटके।