13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CSK vs LSG: फ्लाइट टिकट बुक होने के बावजूद टीम के साथ लखनऊ नहीं पहुंचे एमएस धोनी, LSG के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस

टीम मैनेजमेंट ने धोनी की लखनऊ जाने के लिए फ्लाइट टिकट भी बुक कराई थी, लेकिन अंतिम समय में वे टीम के साथ नहीं गए। चेन्नई सुपर किंग्स को 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेलना है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 13, 2026

MS Dhoni IPL 2026

सीएसके के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ChennaiIPL)

MS Dhoni, Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन अब खबर आई है कि धोनी टीम के साथ लखनऊ नहीं पहुंचे हैं।

धोनी लखनऊ नहीं गए

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, टीम मैनेजमेंट ने धोनी की लखनऊ जाने के लिए फ्लाइट टिकट भी बुक कराई थी, लेकिन अंतिम समय में वे टीम के साथ नहीं गए। चेन्नई सुपर किंग्स को 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेलना है।

धोनी की वापसी कब होगी ?

महेंद्र सिंह धोनी चोट के कारण आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। सीजन शुरू होने से पहले अभ्यास के दौरान पिंडली में चोट लगने के बाद वे रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और अभी तक टीम में वापसी नहीं कर सके हैं। यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन माना जा रहा है, ऐसे में फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बताया था कि लखनऊ यात्रा के लिए इंडिगो की कमर्शियल फ्लाइट में कुल 60 टिकट बुक किए गए हैं, जिनमें एक टिकट महेंद्र सिंह धोनी के नाम का भी शामिल है। इस अपडेट के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि धोनी टीम के साथ यात्रा कर सकते हैं।

टीम कॉम्बिनेशन को नहीं करना चाहते प्रभावित

धोनी अब चोट से पूरी तरह फिट हो चुके हैं, लेकिन वे खुद टीम में वापसी नहीं करना चाह रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, वे टीम के मौजूदा कॉम्बिनेशन को प्रभावित नहीं करना चाहते, इसलिए जानबूझकर बाहर बैठे हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और नेट्स में भी नियमित अभ्यास कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने प्लेइंग इलेवन से खुद को बाहर रखने का फैसला लिया है। उनका मानना है कि सीजन के अहम मुकाबलों में किसी युवा खिलाड़ी की जगह लेना टीम के संतुलन को बिगाड़ सकता है।

धोनी का आईपीएल करियर

धोनी ने IPL में 278 मैचों की 242 पारियों में 38.3 की औसत से 5,439 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.46 रहा है और उन्होंने 24 अर्धशतक जड़े हैं। वर्तमान में वे आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सातवें स्थान पर हैं।