13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026: प्लेऑफ से पहले CSK ने और मजबूत किया स्क्वाड, चोटिल रामकृष्ण की जगह मैकनील को टीम से जोड़ा

रामकृष्ण घोष 3 मई को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। दाहिने पैर में लगी चोट के कारण उन्हें IPL 2026 के बाकी सभी मुकाबलों से बाहर होना पड़ा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 13, 2026

CSK playoff qualification scenario

पांच बार की IPL चैम्पियन चेन्‍नई सुपर किंग्‍स। (फोटो सोर्स: IANS)

CSK sign allrounder Macneil Noronha: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने टीम में बदलाव किया है। चोटिल रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के बैटिंग ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा को टीम में शामिल किया गया है। रामकृष्ण घोष 3 मई को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। दाहिने पैर में लगी चोट के कारण उन्हें IPL 2026 के बाकी सभी मुकाबलों से बाहर होना पड़ा।

रामकृष्ण घोष की जगह मैकनील नोरोन्हा

आईपीएल ने बुधवार को आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि रामकृष्ण घोष की जगह मैकनील नोरोन्हा को 30 लाख रुपये में CSK की टीम में शामिल किया गया है। हाल ही में ‘नमन अवॉर्ड्स’ में एमए चिदंबरम ट्रॉफी से सम्मानित 24 वर्षीय नोरोन्हा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के आधार पर चेन्नई सुपर किंग्स में आए हैं।

नोरोन्हा ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी 2024/25 में सर्वाधिक रन बनाए थे। उनके इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें 2025/26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कर्नाटक टीम में जगह मिली, जहाँ उन्होंने तीन मैचों में 58 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। पिछले साल महाराजा ट्रॉफी में उन्होंने खिताब जीतने वाली टीम मंगलुरु ड्रैगन्स के लिए 148.82 के स्ट्राइक रेट से 253 रन बनाए। 13 मैचों में 19 छक्के जड़ने के अलावा, अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से 7.44 की इकोनॉमी रेट से 10 विकेट भी लिए। हुबली टाइगर्स के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे।

दूसरी ओर, रामकृष्ण घोष के लिए IPL डेब्यू बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा। चेपॉक स्टेडियम में खेलते हुए चोटिल होने के कारण वे पूरे सीजन से बाहर हो गए। घोष की चोट ने CSK की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। इससे पहले टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद और बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। सीजन शुरू होने से पहले नाथन एलिस भी चोटिल हो गए थे, जबकि उनकी जगह आए स्पेंसर जॉनसन हाल ही में चोट से उबरकर टीम में वापस लौटे हैं। इसके अलावा, स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सीजन की शुरुआत से ही बाहर चल रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन 11 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं और 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर है। टीम शुक्रवार शाम को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की अपनी संभावनाओं को मजबूत करने की कोशिश करेगी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026