
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (File Photo- ANI)
Prabhsimran Singh, Punjab Kings, IPL 2026: पंजाब किंग्स (PBKS) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी। टीम ने लगातार छह मैच जीतकर सबको चौंका दिया था। लेकिन सीजन के दूसरे चरण में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स लगातार चार मैच हार चुकी है और प्लेऑफ में जगह बनाने की उनकी उम्मीदें अब धूमिल होती नजर आ रही हैं।
गुजरात टाइटंस (GT) के हाथों 82 रनों की करारी हार के बाद पंजाब के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने फैंस से खास अपील की है। टीम प्लेऑफ की टॉप-4 में जगह बनाने के लिए कड़ी लड़ाई लड़ रही है और प्रभसिमरन चाहते हैं कि फैंस इस मुश्किल वक्त में भी उनके साथ खड़े रहें।
इस सीजन पंजाब किंग्स का सफर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है। शुरुआती सात मैचों में टीम अजेय रही, जिसमें से सिर्फ एक मैच बारिश के कारण बिना नतीजे के रहा। उस दौरान वे पॉइंट्स टेबल के शीर्ष स्थान पर काबिज थे। लेकिन इसके बाद चार मैचों में लगातार हार ने उनकी स्थिति को कमजोर कर दिया है। फिलहाल टीम चौथे स्थान पर है, लेकिन एक और हार उन्हें प्लेऑफ से बाहर भी कर सकती है।
प्रभसिमरन सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए फैंस से कहा, “सत श्री अकाल, शेर स्क्वॉड! मैं धर्मशाला से आपसे बात कर रहा हूं। हमने चार मैच जरूर हारे हैं, लेकिन अभी भी टेबल पर चौथे नंबर पर हैं। हम क्वालिफाई करके ट्रॉफी जरूर उठाएंगे। आपका सपोर्ट हमारे लिए बहुत जरूरी है। हमें सपोर्ट करो और धर्मशाला को लाल कर दो। अगला मैच मुंबई के खिलाफ है, उसे हमें जीतना ही है। वहीं से कमबैक करेंगे। प्लीज हमें सपोर्ट करो, आपका साथ हमें बहुत चाहिए।”
मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला यह मैच पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ वाला बन गया है। अगर उन्हें उस मैच में हार का सामन करना पड़ता है तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR), जो पांचवें और छठे स्थान पर हैं, उन्हें आसानी से टॉप-4 से बाहर कर सकते हैं।
प्रभसिमरन सिंह की व्यक्तिगत बात करें तो उन्होंने इस सीजन 11 मैचों में 382 रन बनाए हैं। शुरुआती सात मैचों में प्रियंश आर्य के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी बेहद खतरनाक रही थी। लेकिन पिछले तीन मैचों में उनकी फॉर्म थोड़ी ठंडी पड़ गई है। गुजरात के खिलाफ 15, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 3 और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 18 रन ही बना सके।
Published on:
13 May 2026 05:43 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
