
अंपायर से डिस्कसन करते हुए RCB के खिलाड़ी (फोटो- IANS)
RCB IPL 2026 Playoff Qualification Scenarios: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 57वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले दोनों टीमें हर हाल में जीत दर्ज़ करना चाहेंगी।
केकेआर के लिए इस सीजन की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम को पहले छह मैचों में से पांच में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। हालांकि, इसके बाद केकेआर ने शानदार वापसी की है और लगातार चार मैच जीतकर अपनी लय हासिल कर ली है। फिलहाल उनके 10 मैचों में 9 अंक हैं और वह अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। अगर वे बचे हुए चारों मैच जीत जाते हैं, तो उनके कुल अंक 17 हो जाएंगे, जो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए पर्याप्त माने जा सकते हैं।
दूसरी ओर, पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज होने और सबसे बेहतर नेट रन रेट होने के बावजूद आरसीबी किसी भी तरह की ढील नहीं देना चाहेगी। टॉप-4 की दौड़ में सात टीमें कड़ी टक्कर दे रही हैं, ऐसे में हर अंक बेहद कीमती है। अगर आरसीबी आज केकेआर को हरा देती है, तो वह 16 अंक के साथ टेबल के शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएगी। लेकिन हार की स्थिति में उसके लिए बाकी मैच और भी चुनौतीपूर्ण हो जाएंगे।
आरसीबी अपने आखिरी दो मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेलेगी, जो फिलहाल तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। आरसीबी को अपने पिछले तीन मैचों में से दो में हार झेलनी पड़ी है, जिससे उसकी रणनीति पर भी दबाव साफ दिख रहा है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिक डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल सॉल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरून ग्रीन, सुनील नरेन, रचिन रवींद्र, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती।
Published on:
13 May 2026 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
