
Ajit Agarkar Latest News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को मेंस सीनियर सिलेक्शन कमिटी के लिए नए चीफ सिलेक्टर्स की तलाश है। इसी बीच खबर आ रही है कि खुद चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर इस पद को छोड़ना चाहते हैं। अगरकर ने कहा कि वह अपना टर्म खत्म होने पर इस पद से हटना चाहते हैं। वहीं, बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने भी कुछ इसी तरह के संकेत दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट में बीसीसीआई के अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि बोर्ड के साथ बातचीत में अगरकर ने फरवरी में अपनी पिछली बातचीत का जिक्र भी किया है, जब उन्होंने पहली बार बोर्ड शीर्ष अधिकारियों को अपने मौजूदा टर्म के आखिर में दूसरे ऑप्शन देखने के लिए अलर्ट किया था। बता दें कि अगरकर का मौजूदा कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो रहा है।
ज्ञात हो कि बीसीसीआई ने शुक्रवार को ही एजीएम ऑफिस बेयरर्स को सिलेक्शन कमिटी के मामले को आगे बढ़ाने के लिए ऑथराइज किया है। अगरकर के भविष्य को सवाल को लेकर बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि अभी हमारे पास 15 दिन बाकी हैं। क्रिकेट की दुनिया में यह बहुत लंबा समय है। हम सही समय पर फैसला लेंगे।
दरअसल, अगरकर ने जुलाई 2023 में भारतीय पुरुष सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष का पद संभाला था। उन्हें एक और साल का एक्सटेंशन पाने के हकदार भी माना जा रहा है। लेकिन, हाल ही में हुए घटनाक्रम के बाद शायद ऐसा नहीं होने वाला है। क्योंकि बोर्ड ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के वनडे इंटरनेशनल भविष्य पर अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमिटी की आपत्तियों पर असहमति जताई है और यही उनके जाने की वजह मानी जा रही है। अगरकर हाल ही में हुई बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे। जबकि वह दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला देखने पहुंच गए थे।
अजीत अगरकर के हटने पर भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल को इस रेस में सबसे आगे माना जा रहा हैं। वहीं, मौजूदा सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा को भी इस पद के दावेदार हैं। अगर बोर्ड अगरकर की जगह वेस्ट जोन के किसी कम टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी को लाने का फैसला करता है। बीसीसीआई के संविधान के अनुसार, सिलेक्शन कमिटी में सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी चेयरमैन बनाता है, तो पटेल इस मामले ओझा से एक टेस्ट आगे हैं।