
Akash Deep on India Bowling after Day 1: क्राइस्टचर्च में पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय पेसर आकाश दीप ने कहा कि टीम बॉल से और बेहतर कर सकती थी। इस दौरान उन्होंने बॉलिंग करते समय हुई मुश्किलों के बारे में बात की। साथ ही कहा कि आज पहले दिन विकेट थोड़ा फ्रेश था। इससे हमें बहुत मदद मिली, लेकिन पहले सेशन में थोड़ी नमी थी। इसलिए बॉल पेस से बाहर नहीं आ रही थी और एज नहीं लग रहे थे। इसलिए लंच के बाद हमने प्लान के मुताबिक बॉल को अच्छे एरिया में डाला और हमें दूसरे सेशन में तीन विकेट मिले।
दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंडिया ए के साथ पहले भी मैच खेल चुके आकाश दीप ने आगे कहा कि अगर पहले दिन की तरह धूप रही तो विकेट और बेहतर हो जाएगा। टीम की ओवरऑल बॉलिंग के अपने असेसमेंट पर उन्होंने कहा कि ओवरऑल यह बहुत अच्छा था, लेकिन हम और बेहतर कर सकते थे।
बता दें कि क्राइस्टचर्च टेस्ट का पहला दिन बराबरी का रहा है, क्योंकि आधी कीवी टीम को 184/5 पर समेटने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल के अर्धशतक और ग्लेन फिलिप्स के साथ उनकी नाबाद 62 रन की साझेदारी की वजह से न्यूजीलैंड पहले दिन स्टंप तक 246/5 पर पहुंच गया। जबकि दूसरे सेशन में 110/1 से न्यूजीलैंड को 110/4 पर पहुंचाकर भारत ने शानदार कमबैक किया था, जिसमें आकाश ने दो विकेट चटकाए। आखिरी सेशन में भारत को सिर्फ एक विकेट मिला और 115 रन खर्च दिए।
अब भारत को दूसरे दिन अपनी गेंदबाजी रणनीति में कुछ बदलाव करने होंगे, ताकि मेजबान टीम को 300 के आसपास समेट जा सके। ऐसे में एक बार फिर दूसरे दिन पांच ओवर पुरानी नई गेंद होगी। टीम इंडिया के पेसर अगर पहले पांच से दस ओवर में दो-तीन विकेट हासिल करने में सफल रहते हैं, तो यह बहुत अच्छा कमबैक हो सकता है। माना जा रहा है कि क्राइस्टचर्च में दूसरे दिन का पहला घंटा काफी अहम होने वाला है।