क्रिकेट

IPL 2027: एल्बी मोर्कल की चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ में एंट्री, संभालेंगे असिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एल्बी मोर्कल चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो गए हैं। उन्हें असिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी मिली है।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 3:42 PM IST
albie morkel
साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एल्बी मोर्कल। (Photo- X/@cricbuzz)

Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करते हुए मोहित शर्मा को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। वहीं, गैरेथ बैटी, एल्बी मोर्कल और श्रीधरन श्रीराम को सहायक कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, फ्रेंचाइजी ने जेम्स फोस्टर को फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में किए गए इन बदलावों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं एल्बी मोर्कल

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एल्बी मोर्कल चेन्नई सुपरकिंग्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। बतौर खिलाड़ी 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे। वे इसी फ्रेंचाइजी से 2013 तक खेले। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुल 92 मैच खेले हैं। इसी अवधि के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में आईपीएल खिताब जीते थे। एल्बी मोर्कल चैंपियंस लीग टी20 का खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम का भी हिस्सा थे। एल्बी मोर्कल को इसी साल जुलाई में साउथ अफ्रीका की T20 लीग SA20 की टीम जॉबर्ग सुपर किंग्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उन्होंने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह ली थी।

सरे के मुख्य कोच रह चुके हैं गैरेथ बैटी

चेन्नई सुपर किंग्स ने गैरेथ बैटी को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। उन्होंने 2022 में सरे के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। उसी सीजन उन्होंने सरे को काउंटी चैंपियनशिप का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2023 और 2024 में भी सरे को चैंपियन बनाया था। उनकी कोचिंग में सरे 2025 में उपविजेता रही थी।

CSK ने मोहित शर्मा को बनाया बॉलिंग कोच

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले चुके मोहित शर्मा को अब फ्रेंचाइजी ने बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। मोहित आईपीएल 2013 और 2019 के बीच चार सीजन चेन्नई टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने 48 मैच 58 विकेट चटकाए थे। मोहित शर्मा ने चैंपियंस लीग T20 में भी चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे। मोहित शर्मा ने आईपीएल में पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की ओर से भी खेल चुके हैं। आईपीएल के 2023 सीजन में उन्होंने गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Updated on:
27 Oct 2026, 3:42 PM IST
Published on: