क्रिकेट

क्रिकेट में एक और लेस्बियन रिश्ते का हुआ खुलासा, खिताब जीतने पर किया प्रपोज

ऑस्ट्रेलिया महिला बिग बैश लीग जीतने के बाद डेलिस किमिंस ने अपनी पार्टनर लौरा हैरिस को रिंग देकर प्रपोज किया, जिसे हैरिस ने स्वीकार कर लिया।
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2019, 9:11 PM IST
Delissa Kimmince Laura Harris

मेलबर्न : महिला क्रिकेट में एक और समलैंगिक रिश्तों का खुलासा हुआ है। बीबीएल की टीम ब्रिस्बेन हीट की डेलिसा किमिंस ने अपनी पार्टनर लौरा हैरिस को रिंग देकर प्रपोज किया है। लौरा ने उनके इस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। बता दें कि महिला क्रिकेट में कई खिलाड़ी अपने समलैंगिक रिश्‍ते को स्वीकार कर चुकी हैं। न्‍यूजीलैंड की लिया ताहुहु व एमी सदरवेट तो जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म देने भी जा रही हैं।

ऑस्‍ट्रेलियन की राष्ट्रीय टीम की सदस्य हैं डेलिसा

डेलिसा ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम की नियमित सदस्य हैं। उन्होंने 2008 में ऑस्‍ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद अगले ही साल उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था। फिर 2014 में टी-20 विश्व कप से पहले उन्होंने ऑस्‍ट्रेलिया की टीम में वापसी की थी। तब से वह टीम की नियमित सदस्‍य हैं, जबकि लौरा को अभी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला है।

डेलिसा ने किया था वादा ब्रिस्बेन हीट जीती तो करेंगी प्रपोज

बता दें कि बिग बैश लीग के फाइनल से पहले ब्रिस्बेन हीट की खिलाड़ी 30 साल की डेलिसा ने वादा किया था कि अगर उनकी टीम विजेता बनी तो वह लौरा को प्रपोज करेंगी और संयोग देखिए कि ब्रिस्‍बेन हीट न सिर्फ जीती, बल्कि विजयी रन भी लौरा हैरिस के ही बल्ले से निकला। डेलिस भी इसी टीम से खेलती हैं।

ब्रिस्‍बेन हीट ने दी अपने आधिकारिक अकाउंट से दी रिश्ते की जानकारी

जीत के बाद ब्रिस्‍बेन हीट टीम के आधिकारिक टि्वटर अकाउंट से इन दोनों के रिश्‍ते की जानकारी दी गई। इसमें बताया गया है कि डेलिसा ने लौरा से कहा था कि यदि उनकी टीम फाइनल जीती तो वह जीती तो वह उनके लिए प्रपोजल रिंग लाएंगी। जीत के बाद डेलिसा ने अपना वादा पूरा किया। ब्रिस्बेन हीट ने इस जोड़े को बधाई दी। डेलिसा ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि थोड़ा देर से ही सही, लेकिन वादा निभाया।

Updated on:
29 Sep 2019, 9:11 PM IST
Published on: