
बैंगलोर। आईपीएल के 29वें मैच में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से मात दे दी। इसके साथ ही आरसीबी की हार का सिलसिला जारी रहा। मैच खत्म होने के बाद कप्तान विराट कोहली ने प्रेजेंटेशन के दौरान टीम पर खूब गुस्सा निकाला और कहा कि ऐसी घटिया फील्डिंग होगी तो हम कैसे जीत सकते थे। इस हार के साथ ही पॉइंट टेबल में आरसीबी 7वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं कोलकाता अब चौथे स्थान पर है।
कोहली को चीयर करने पहुंची थी अनुष्का
हालांकि पूरे मैच में विराट कोहली बढ़िया प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी में उन्होंने आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए। कप्तान कोहली ने 44 गेंदों में 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 68 रन की पारी खेली। विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में थीं।
कोहली ने दिनेश कार्तिक का पकड़ा था शानदार कैच
भले ही आरसीबी के बाकि खिलाड़ियों की घटिया फील्डिंग की वजह से टीम मैच हार गई हो, लेकिन टीम के कप्तान विराटो कोहली ने बल्लेबाजी के बाद अपनी फील्डिंग से भी सभी को चौंका दिया। हालांकि वो मैच फिर भी नहीं जीत सके। दरअसल, केकेआर की पारी के 19वें ओवर में कप्तान कोहली ने केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक के बेहद शानदार कैच लपक लिया, जिसे देखने के बाद स्टेडियम में मौजूद हर दर्शक हैरान था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनुष्का का रिएक्शन
ऐसे में विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा का रिएक्शन भी देखने लायक था। अनुष्का की ये फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। विराट के इस कैच को देखने के बाद अनुष्का शर्मा कितनी हैरान थीं, ये उनका रिएक्शन ही बता रहा है। वहीं कार्तिक के कैच को लेने के बाद विराट कोहली ने भी जो अग्रेशन दिखाया, उससे पता चलता है कि वो अपनी टीम के बाकि साथियों को क्या मैसेज दे रहे थे।