Sophie Ecclestone ruled out from WBBL: एडिलेड स्ट्राइकर्स को विमेंस बिग बैश लीगमें बड़ा झटका लगा है। सोफी एक्लेस्टोन बैक इंजरी की वजह से मौजूदा सीजन के बाकी मैचों से बाहर हो गई हैं। एडिलेड स्ट्राइकर्स की स्पिनर को पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ स्ट्राइकर्स के मैच से पहले चोट लगी थी। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में स्कैन और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड मेडिकल टीम के अनुसार, चोट को ठीक होने में कुछ समय लगेगा। बता दें कि एक हफ्ते पहले ही सोफी ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर स्ट्राइकर्स को होबार्ट हरीकेंस के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाई थी।