
U19 Asia Cup 2026: अंडर-19 एशिया कप 2026 के 8वें मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 46.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 208 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 209 रन का लक्ष्य दिया।
भारतीय अंडर-19 टीम की शुरुआत खराब रही। शीर्ष क्रम के चार खिलाड़ी कप्तान लक्ष्य रायचंदानी (0), वीके विनीत (8), यशवर्धन चौहान (1) और आर्यवीर सहवाग (22) महज 16.4 ओवर में 42 के स्कोर पर आउट हो गए थे। भारतीय टीम पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने संघर्ष कर रही थी। ऐसे वक्त में अर्जुन राजपूत ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी ली और टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया।
अर्जुन राजपूत ने एक छोर से आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी, वहीं दूसरी तरफ नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। ऐसे में अर्जुन राजपूत ने 80 गेंद में 107 रन बनाए। हालांकि 85 ओवर में 107 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने जूझारूपन दिखाते हुए टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। हालांकि भारतीय अंडर-19 टीम 46.3 ओवर में 208 रन पर ऑलआउट हो गई।
खबर अपडेट हो रही है..