क्रिकेट

NZ vs IND: अर्शदीप सिंह ने भुवनेश्वर कुमार का तोड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

Arshdeep Singh Most T20I Wickets For India In a Calendar Year: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने हमवतन भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Oct 2026, 3:07 PM IST
Arshdeep Singh Latest
विकेट लेने का जश्‍न मनाते अर्शदीप सिंह। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Arshdeep Singh: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया है। दरअसल, वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंनें भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्ड को तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की।

भुवनेश्वर ने टी20I में एक कैलेंडर ईयर में चटकाए थे 37 विकेट

चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक 37 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज थे। उन्होंने यह उपलब्धि 2022 में हासिल की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज के दूसरे टी20I में दो विकेट लेकर अब अर्शदीप सिंह ने यह उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अर्शदीप सिंह के नाम अब एक कैलेंडर ईयर में 38 विकेट दर्ज हो गए हैं।

टी-20I में एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

भारतीय खिलाड़ीवर्षमैचविकेटसर्वश्रेष्ठ बॉलिंग
अर्शदीप सिंह202629*385/51
भुवनेश्वर कुमार202232375/4
वरुण चक्रवर्ती202520365/24
अर्शदीप सिंह202418364/9
अर्शदीप सिंह202221334/37
अक्षर पटेल202629*323/27
जसप्रीत बुमराह201621283/11

टी20I में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड अली दाउद के नाम

वैसे टी20I क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड बहरीन के अली दाऊद के नाम है, जिन्होंने 2025 में 37 मैच में कुल 63 विकेट चटकाए हैं। इस लिस्ट में युगांडा के अल्पेश रामजानी दूसरे नंबर हैं, जिन्होंने 2023 टी20I क्रिकेट में 55 विकेट चटकाए थे।

खिलाड़ीवर्षमैचविकेटसर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
अली दाऊद (बहरीन)202537637/19
एआर रामजानी (युगांडा)202330554/9
रिजवान बट (बहरीन)202534556/9
एच. सेसयोंडो (युगांडा)202330494/4
उमैर तारिक (ऑस्ट्रिया)202530485/32
एहसान खान (हांगकांग)202427464/5
वाई.एम. नकान्या (तंजानिया)202228455/2
आकिब इकबाल (ऑस्ट्रिया)202536433/28
एम. अकायेजु (रवांडा)202338424/17
जुनैद सिद्दीकी (संयुक्त अरब अमीरात)202425404/14
जे.बी. लिटिल (आयरलैंड)202226394/35
Updated on:
24 Oct 2026, 3:07 PM IST
Published on: