
भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा। (Photo- ANI)
NZ vs IND: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज की। दरअसल, वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में 2.5वें ओवर में मैट हेनरी की गेंद पर छक्का लगाया और अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर है, जिन्होंने पावर प्ले में कुल 98 छक्के लगाए हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्तिल 97 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
| क्रम | खिलाड़ी | छक्कों की संख्या | प्रति छक्का गेंद |
|---|---|---|---|
| 1 | अभिषेक शर्मा | 100* | 7.77 |
| 2 | रोहित शर्मा | 98 | 17.05 |
| 3 | मार्टिन गप्टिल | 97 | 16.58 |
| 4 | पॉल स्टर्लिंग | 94 | 21.03 |
| 5 | क्विंटन डी कॉक | 87 | 15.80 |
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20I में 27 रन बनाए। इसके साथ ही वे 2026 में 1000 टी20I रन पूरे कर लिए। अब अभिषेक के खाते में इस साल 36 टी20 इंटरनेशनल मैच में 28.91 की औसत से कुल 1012 रन दर्ज हैं। इस साल एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन भारत के ही क्रिकेटर ईशान किशन के नाम है, जिन्होंने 35 टी20I मैचों में 36.21 की औसत से कुल 1159 रन बनाए हैं।
| क्रम | खिलाड़ी | मैच | रन | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ईशान किशन (भारत) | 35 | 1159 | 1 | 7 |
| 2 | अभिषेक शर्मा (भारत) | 36 | 1012 | 1 | 8 |
| 3 | करनबीर सिंह (ऑस्ट्रिया) | 24 | 895 | 2 | 4 |
| 4 | संजू सैमसन (भारत) | 27 | 784 | 0 | 8 |
| 5 | साहिबज़ादा फरहान (पाकिस्तान) | 16 | 697 | 2 | 6 |
| 6 | हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) | 19 | 690 | 2 | 3 |
| 7 | हमज़ा खान (रवांडा) | 21 | 682 | 1 | 5 |
| 8 | तिलक वर्मा (भारत) | 32 | 674 | 0 | 4 |
| 9 | अंशुमान रथ (हांगकांग) | 20 | 668 | 1 | 4 |
| 10 | शिमरोन हेटमायर (वेस्टइंडीज) | 21 | 647 | 0 | 3 |
| 11 | श्रेयस अय्यर (भारत) | 23 | 639 | 1 | 2 |
| 12 | डी. एम. गोंडारिया (केन्या) | 15 | 603 | 0 | 6 |
| 13 | शाई होप (वेस्टइंडीज) | 17 | 601 | 2 | 4 |
| 14 | के. एन. चड्ढा (इंडोनेशिया) | 23 | 589 | 0 | 4 |
| 15 | शिवम दुबे (भारत) | 32 | 539 | 0 | 2 |
Updated on:
24 Oct 2026, 4:06 PM IST
Published on:
24 Oct 2026, 3:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.