
साउथ अफ्रीका टीम। (Photo- X/@ProteasMenCSA)
South Africa vs Australia 3rd Test: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को ग्रोइन (जांघ और पेट के निचले हिस्से के बीच) में हल्की चोट के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में गेंदबाजी करते समय चोट लगी थी। गुरुवार को किए गए स्कैन के बाद उनकी चोट की गंभीरता का पता चला।
एनरिक नॉर्खिया ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली इनिंग में सिर्फ 3.3 ओवर गेंदबाजी की थी। उन्हें ग्रोइन में चोट लगने के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा थी। इस चोट के चलते वह मैच में आगे कोई भूमिका नहीं निभा सके। हालांकि, उनकी चोट से साउथ अफ्रीका की सीरीज़ बराबर करने की कोशिश पर कोई असर नहीं पड़ा और टीम ने एक पारी और 31 रन से जीत हासिल की।
एनरिक नॉर्खिया के चोटिल होने केप टाउन टेस्ट में कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्ज़ी या डेन पैटरसन में से किसी एक को टीम में खेलने का मौका मिल सकता है। यदि साउथ अफ्रीका चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरने की रणनीति पर कायम रहता है।
इसके अलावा, टीम के पास बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज का विकल्प भी मौजूद है। उन्हें दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीकी टीम से बाहर रखा गया था, क्योंकि साइमन हार्मर को एकमात्र स्पिनर के रूप में टीम में बरकरार रखा गया था।
काइल वेरेन को बैकअप विकेटकीपर के रूप में टीम में बनाए रखा गया है। उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था, जहां रयान रिकेल्टन ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी और बल्लेबाजी क्रम में निचले स्थान पर उतरे थे।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं। अब दोनों टीमें निर्णायक मुकाबले में भिड़ेंगी। यह टेस्ट 27 से 31 अक्टूबर तक न्यूलैंड्स में खेला जाएगा।
टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, गेराल्ड कोएत्ज़ी, साइमन हार्मर, मार्को यानसन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन और काइल वेरेन।
Updated on:
24 Oct 2026, 4:22 PM IST
Published on:
24 Oct 2026, 2:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.