क्रिकेट

अर्शदीप सिंह ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया कमाल, सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे तेज गेंदबाज बने

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए है। इस मामले में उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ एक विकेट लेते ही बहरीन के सीमर रिजवान बट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 2:42 PM IST
Arshdeep Singh
अर्शदीप सिंह को विकेट की बधाई देते साथी खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Arshdeep Singh T20I Record: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के स्टार पेसर अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अहम मुकाम हासिल कर लिया है। वह इतिहास रचते हुए 149 टी20 इंटरनेशनल विकेट हासिल करते हुए सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्‍होंने बहरीन के तेज गेंदबाज रिजवान बट के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जिनके नाम इस फॉर्मेट में 148 विकेट दर्ज हैं। अर्शदीप यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सीमर्स

रैंकगेंदबाजटीमविकेटस्ट्राइक रेट
1टिम साउथीन्यूजीलैंड16416.7
2मुस्तफिजुर रहमानबांग्लादेश16317.1
3अर्शदीप सिंहभारत149*14.0
4रिजवान बटबहरीन14814.1
5मार्क अडायरआयरलैंड14215.1

150 विकेट लेने से सिर्फ एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह

बता दें कि अर्शदीप सिंह ने 102 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 20.41 के शानदार औसत और करीब साढ़े आठ के इकॉनमी रेट से 149 विकेट पूरे कर लिए हैं, जिसमें एक बार पांच विकेट हॉल भी शामिल हैं। वह अभी इस फॉर्मेट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अब वह 150 विकेट के मुकाम को हासिल करने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। उन्‍होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज की भी अच्छी शुरुआत की है, पहले तीन मैचों में वह 4 विकेट ले चुके हैं।

ये रिकॉर्ड भी दर्ज हैं अर्शदीप सिंह के नाम

अर्शदीप उन तीन भारतीय तेज गेंदबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने झूलन गोस्वामी और अजीत अगरकर के साथ अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत मेडन ओवर से की है। डेथ ओवरों में अपनी महारत, सटीक यॉर्कर और 140 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्‍यादा की रफ्तार वाली गेंदों के लिए मशहूर अर्शदीप ने 2022 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

इंग्लैंड में अपने T20I डेब्यू के बाद अर्शदीप ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों में सात विकेट लेकर सबको प्रभावित किया। उनके प्रदर्शन ने उन्हें 2022 एशिया कप के लिए भारत की टीम में जगह दिलाई। जहां वह भुवनेश्वर कुमार के अलावा चार से ज्‍यादा विकेट लेने वाले अकेले गेंदबाज थे।

Updated on:
27 Oct 2026, 2:42 PM IST
Published on: